
'ऑपरेशन लोटस' पर दिल्ली में सियासी बवाल! CBI मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे AAP नेता
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस समय सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना दे रही है. पिछले दो दिन से लगातार आप नेताओं का एक डेलिगेशन सीबीआई डायरेक्टर से मिलना चाहता है, लेकिन अभी तक उन्हें समय नहीं दिया गया. ऐसे में बुधवार को आप नेताओं ने जमीन पर बैठ धरना शुरू कर दिया.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस समय सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना दे रही है. पिछले दो दिन से लगातार आप नेताओं का एक डेलिगेशन सीबीआई डायरेक्टर से मिलना चाहता है, लेकिन अभी तक उन्हें समय नहीं दिया गया. ऐसे में बुधवार को आप नेताओं ने जमीन पर बैठ धरना शुरू कर दिया. आप नेता ऑपरेशन लोटस वाले मामले में जांच चाहते हैं.
अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि राजधानी में आप की सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की. विधायकों को खरीदने का प्रयास हुआ. अब केजरीवाल के मुताबिक बीजेपी इस मिशन में फेल तो हो गई, लेकिन इसकी जांच होना जरूरी है. इसी वजह से आप का एक डेलिगेशन सीबीआई डायरेक्टर से मुलाकात करना चाहती है. लगातार सीबीआई दफ्तर के चक्कर लगाए जा रहे हैं.
इस समय क्योंकि अभी तक सीबीआई निदेशक से मिलने का वक्त नहीं मिला है, ऐसे में दफ्तर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है. पोस्टर लेकर ऑपरेशन लोटस मामले की जांच की अपील हो रही है, सीबीआई डायरेक्टर से मिलने की मांग की जा रही है. धरने में आतिशी, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज नेता बैठे हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कस पूछ चुके हैं कि भाजपा के पास विधायक खरीदने के इतने पैसे आए कहा से थे, इसकी सीबीआई जांच कब होगी?
अब शराब घोटाले, एलजी से तकरार वाले मामलों के बाद दिल्ली की सियासत में ऑपरेशन लोटस पर जंग तेज हो गई है. एक तरफ बीजेपी आप के आरोपों को लगातार नकार रही है तो दूसरी तरफ आप इसमें सीबीआई जांच चाहती है. दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









