
ऑपरेशन 'न्यू ईयर' में 100 करोड़ की ड्रग्स बरामद... दिल्ली-बेंगलुरु से 4 माफिया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नए साल के जश्न से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई की है. ‘ऑपरेशन न्यू ईयर’ के तहत की गई छापेमारी में पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की. वहीं दिल्ली और बेंगलुरु से चार ड्रग माफिया अरेस्ट किए गए. आरोपी दिल्ली में एक मोबाइल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री चला रहे थे, जिसकी सप्लाई रेव पार्टियों और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में की जानी थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नए साल से पहले नशे के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफिया के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ऑपरेशन न्यू ईयर के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की हाई-ग्रेड ड्रग्स बरामद की है. इस ऑपरेशन के दौरान गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन को दिल्ली और एक को बेंगलुरु से पकड़ा गया.
स्पेशल सेल को लंबे समय से इन ड्रग तस्करों की गतिविधियों पर इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद एक गोपनीय ऑपरेशन शुरू किया गया. जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली में एक मोबाइल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री चला रहा था. इसे लगातार लोकेशन बदलकर संचालित किया जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में केमिकल, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करने में किया जाता था.
यह भी पढ़ें: हाई-प्रोफाइल परिवार, मुबंई और गोवा से कनेक्शन... MD ड्रग्स के साथ 25 साल की युवती गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, बरामद ड्रग्स की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगी है और इसका नेटवर्क विदेशी सप्लायरों से भी जुड़ा हुआ लगता है. स्पेशल सेल की टीम अब ड्रग्स के इंटरनेशनल कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है. मोबाइल फैक्ट्री मिलने के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि गिरोह बड़े स्तर पर देश के कई शहरों में नशे की सप्लाई कर रहा था.
यह ड्रग्स नए साल पर होने वाली रेव पार्टियों, हाई-प्रोफाइल सेलिब्रेशन और क्लब इवेंट्स में सप्लाई की जानी थी. गिरोह ने बड़े आयोजनों में शामिल होने वाले युवाओं और पार्टी-सर्कल को टारगेट किया था. दिल्ली पुलिस ने समय रहते खेप कब्जे में ले ली. इस नेटवर्क के और सदस्यों की तलाश जारी है. आगामी दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







