
ऑपरेशन ट्राइडेंट: इंडियन नेवी ने INS खुखरी को दी अनोखी श्रद्धांजलि
AajTak
1971 की जंग में भारतीय नौसेना के जहाजों ने दुश्मन के हाल बेहाल कर दिए थे. हालांकि, इस जंग के दौरान भारतीय नौसेना का आईएनएस खुखरी पानी में डूब गया था. इसमें कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्र नाथ भी शामिल थे. नौसेना ने INS खुखरी औरचालक दल के बलिदान के लिए अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
भारतीय नौसेना ने INS खुखरी और उसके चालक दल के बलिदान के लिए रविवार को समुद्र के अंदर पुष्पांजलि अर्पित कर अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की. 1971 वो साल था जो हर एक भारतीय के जेहन में अभी भी ताजा है. 1971 की जंग में भारतीय सेनाओं ने देश की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था. देश की रक्षा में अनगिनत सैनिकों ने बलिदान दिया था. इस जंग में भारतीय नौसेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था.
पानी में डूब गया था आईएनएस खुखरी
नौसेना के जहाजों ने दुश्मन के हाल बेहाल कर दिए थे. हालांकि, इस जंग के दौरान भारतीय नौसेना का आईएनएस खुखरी 18 अधिकारियों समेत 176 नाविकों के साथ डूब गया था. इसमें कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्र नाथ भी शामिल थे.
हमले की ताक में घूम रही थी PAK पनडुब्बी
बता दें कि 3 दिसंबर 1971 की रात को भारतीय नौसेना का जहाज मुंबई छोड़ रहा था लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस हंगोर हमला करने के लिए इंतजार कर रही है. पाकिस्तानी पनडुब्बी हमले की ताक में घूम रही थी. उसी बीच उसके एयरकंडीशनिंग में कुछ दिक्कत हुई और उन्हें समुद्र की सतह पर आना पड़ा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








