
ऑनलाइन मिले, प्यार हुआ, महिला से 3 करोड़ रुपये ऐंठकर लड़का हो गया फुर्र!
AajTak
37 वर्षीय महिला ने लड़के को अपने 'सपनों का राजकुमार' तक बता दिया था. लेकिन एक दिन रिश्ते में ऐसा धोखा मिला कि महिला के होश उड़ गए. उसे करोड़ों रुपये का चूना लगाकर लड़का रफूचक्कर हो गया.
डेटिंग ऐप पर मिले लड़के से एक महिला को प्यार हो गया. वह उसके साथ शादी के सपने संजोने लगी. इतना ही नहीं महिला ने उसे अपने 'सपनों का राजकुमार' तक बता दिया था. लेकिन एक दिन रिश्ते में ऐसा धोखा मिला कि महिला के होश उड़ गए. उसे करोड़ों रुपये का चूना लगाकर लड़का रफूचक्कर हो गया.
मिरर यूके के मुताबिक, 37 साल की इन महिला का नाम श्रेया दत्ता है. वह अमेरिका के फिलाडेल्फिया की रहने वाली हैं. श्रेया एक टेक एक्जीक्यूटिव हैं. उनकी सैलरी सिक्स डिजिट में हैं. हाल ही में उनके साथ 'रोमांस स्कैम' में 3 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी हो गई.
श्रेया ने ऑनलाइन मिले एन्सेल माली नाम के शख्स के झांसे में आकर अपना सारा बैंक बैलेंस गंवा दिया. एन्सेल ने खुद को फ्रांसीसी शराब व्यापारी बताया था. दोनों डेटिंग ऐप पर Hinge पर मिले थे. एन्सेल काफी हैंडसम था. श्रेया उसकी हंसी और नेचर पर फिदा हो गई थीं.
ऑनलाइन हुई मुलाकात, फिर प्यार चढ़ा परवान
ऑनलाइन मिलने के बाद उन्होंने एक दूसरे का व्हाट्स ऐप नंबर लिया और चैट करने लगे. कई महीने उनके बीच बात हुई. इस दौरान एन्सेल ने श्रेया को बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करता है. एन्सेल ने कहा कि वह दुनिया की सैर करने के लिए ढेर सारा पैसा कमाना चाहता है.
एन्सेल ने मीठी-मीठी बातों से श्रेया का दिल जीत लिया. श्रेया भी उसकी बातों को सच मान बैठीं. इस बीच एन्सेल के कहने पर उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के लिए एक ऐप डाउनलोड कर लिया. वह एन्सेल के कहने पर इन्वेस्ट करती और बढ़िया रिटर्न प्राप्त करती. शुरू में ट्रेडिंग से श्रेया ने काफी पैसे कमाए. उन्हें ये बिजनेस पसंद आ रहा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










