
ऑनलाइन फ्रॉड रोकने का एक्सपर्ट बनकर US में बुजुर्गों से ठगे 20 करोड़, अब देना होगा भारी भरकम का जुर्माना
AajTak
अमेरिका में एक आरोपी ने न्यू जर्सी समेत पूरे यूएस में बुजुर्गों से 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 22 महीने की सजा और 19 करोड़ का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है. आरोपी खुद को फ्रॉड रोकने के लिए गठित टीम का एक्सपर्ट बताता था.
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को बुजुर्गों से धोखाधड़ी के आरोप में 33 महीने जेल की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही 24 लाख डॉलर (साढ़े 19 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरने के आदेश दिए गए हैं. आशीष बजाज (उम्र 29) पर पिछले साल 4 अगस्त को नेवार्क की कोर्ट में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था.
ज्यूडिशियल डिपार्टमेंट ने कहा कि न्यूजर्सी समेत पूरे अमेरिका में बुजुर्गों को ठगने वाली एक इंटरनेशनल साजिश में लिप्त आरोपी को 33 महीने की जेल की सजा काटने के बाद 2 साल तक निगरानी में रहने और 24 लाख डॉलर का जुर्माना भरना होगा.
डॉक्यूमेंट्स मुताबिक अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक आशीष बजाज और उसके साथियों ने कई बैंकों, ऑनलाइन रिटेलर विक्रेताओं और ऑनलाइन पेमेंट कंपनियों में काम करने वाले के रूप में बुजुर्गों को निशाना बनाया. इसके लिए आरोपी ने पीड़ितों से संपर्क किया और झूठा दावा किया कि वे प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से धोखाधड़ी रोकथाम विशेषज्ञ हैं. आरोपी ने बैंकों, ऑनलाइन रिटेलर विक्रेताओं और ऑनलाइन पेमेंट कंपनियों के ग्राहकों के अकाउंट्स को खाली कर दिया. आशीष बजाज और उसके साथियों ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि पीड़ित झूठ बोल रहे हैं. उसने कोई भी धोखाधड़ी नहीं की है. बल्कि उसे धोखाधड़ी रोकने के लिए और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक स्टिंग ऑपरेशन में पीड़ितों की सहायता की जरूरत थी. आरोपी ने कहा कि उसने स्टिंग करने के लिए उसने कुछ बुजुर्गों से कहा कि वह उसके अकाउंट में पैसा भेज दे. वह इस स्टिंग ऑपरेशन के कुछ दिन बाद ही उन्हें रकम लौटा देगा.
पीड़ितों से यह भी झूठा वादा किया गया था कि एक बार जब वे पैसे भेज देंगे, तो स्टिंग ऑपरेशन के बाद ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे. अदालती दस्तावेजों के मुताबिक आरोपी ने भारत, चीन, सिंगापुर और यूएई की कई बैंकों को अंतरराष्ट्रीय वायर ट्रांसफर भेजे.
पीड़ितों ने अमेरिका में आरोपी बजाज के बैंक खातों में एक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पैसे भी भेजे. इस तरह आरोपी ने पीड़ितों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगे थे.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








