
ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियां
AajTak
How to prevent Online Banking Frauds: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आपकी एक गलती बैंक अकाउंट खाली कर सकती है. दरअसल, स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे ही एक फ्रॉड में फंसकर एक शख्स ने 9.66 लाख रुपये गंवा दिए हैं.
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. हाल में ही एक शख्स से 9.66 लाख रुपये का फ्रॉड सामने आया है. मामला नागपुर का है, जहां पीड़ित से किसी ने बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन फ्रॉड किया है. सतीश दीक्षित को बैंक के नाम पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी बताया.
कॉलर ने बताया कि वे यूजर्स को साइबर फ्रॉड से बचाने का काम करता है. स्कैमर ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर उससे डेबिट कार्ड और बैंक डिटेल्स ले ली. आरोपी ने इसके बाद पीड़ित के अकाउंट से 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं.
बैंकिंग फ्रॉड या ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है. हर दिन ऐसे कई मामले सामने आते हैं. सभी बैंक अपने यूजर्स को लगातार जागरूक कर रहे हैं. बैंक हमेशा किसी दूसरे शख्स से अपनी बैंकिंग डिटेल्स शेयर करने से मना करते हैं. ऑनलाइन बैंक सेफ है अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं.
1. कभी भी इंटरनेट बैंकिंग के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट्स का सहारा ना लें. बल्कि सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर आप बैंक का मोबाइल ऐप भी यूज कर सकते हैं.
2. हमेशा वेबसाइट का डोमेन नेम जरूर चेक करें. URL को अच्छी तरह से पढ़े और स्पेलिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें. क्योंकि स्कैमर्स बैंक जैसे नाम की कई फेक वेबसाइट्स तक क्रिएट की होती है.
3. ऐसे ईमेल या मैसेज का जवाब ना दें, जो आपसे पासवर्ड या पिन शेयर करने के लिए कहता है. ना तो पुलिस ना ही बैंक, कोई आपके पासवर्ड नहीं मांगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










