
ऑनलाइन कार बेचने की कोशिश कर रहा था शख्स, गलती से प्राइवेट तस्वीर डाल दी!
AajTak
डिजिटल शॉपिंग के दौर में ऑनलाइन कई चीजों की खरीद-फरोख्त होने लगी है. ऑस्ट्रेलिया में भी एक शख्स ने अपनी कार को बेचने के लिए कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड की थी लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो सिर्फ कार ही नहीं बल्कि अपने प्राइवेट पार्ट का भी विज्ञापन पूरी दुनिया को दे चुका था.
डिजिटल शॉपिंग के दौर में ऑनलाइन कई चीजों की खरीद-फरोख्त होने लगी है. ऑस्ट्रेलिया में भी एक शख्स ने अपनी कार को बेचने के लिए कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड की थी लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो सिर्फ कार ही नहीं बल्कि अपने प्राइवेट पार्ट का भी विज्ञापन पूरी दुनिया को दे चुका था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रहने वाले इस शख्स ने अपनी कार 2011 निसान नवारा को बेचने के लिए ऑनलाइन एक वेबसाइट पर कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं. इस शख्स का कहना था कि ये गाड़ी 96 हजार 300 किलोमीटर चल चुकी है और उसने इस कार की कीमत 22 हजार डॉलर्स रखी थी.(प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस व्यक्ति ने अपनी कार के लगभग 40 फोटोज पोस्ट किए थे. हालांकि जब कुछ यूजर्स इस कार की तस्वीरों की गैलरी देखने लगे तो वे हैरान रह गए. दरअसल इन 40 तस्वीरों में कम से कम दो फोटो ऐसी थीं जिनमे कार की जगह इस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट लोगों को नजर आया और जल्द ही ये विज्ञापन वायरल होने लगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










