
ऑनर किलिंग: प्रेमी से बात करने का खौफनाक अंजाम, भतीजी को दी प्यार करने की सजा, जानें पूरी कहानी
AajTak
औरैया जिले में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. जहां पर तीन चाचा ने मिलकर नाबालिग भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां नाबालिग लड़की को अपने प्रेमी से फोन पर बात करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. बीते 15 फरवरी को कुएं में एक लड़की की लाश में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक लड़की के तीनों चाचा को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग की गला घोंटकर हत्या की गई थी. इसके बाद लाश को कुएं में फेंक दिया था. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










