
ऑक्सीमीटर, कंसन्ट्रेटर, अन्य कोरोना राहत सामग्री पर और कम होगा GST? ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने की ये सिफारिश
AajTak
कोविड-19 से जुड़ी ऑक्सीमीटर, मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जैसी राहत सामग्रियों पर जीएसटी की उचित दर क्या हो इसके लिए हाल में एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया. अब इस मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है तो हमें देखना होगा कि क्या राहत सामग्री पर जीएसटी और कम होगा क्या, जानें समूह ने क्या सिफारिशें की है.
जीएसटी काउंसिल की हाल में हुई बैठक के दौरान कोविड-19 से जुड़ी विभिन्न राहत सामग्रियों पर जीएसटी की उचित दर तय करने के लिए एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर बनाया गया था. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता में बने इस मंत्री समूह ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी है. जानें क्या कहा मंत्री समूह ने.. जीएसटी काउंसिल तय करे कर की दर इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक 8 सदस्यों वाले इस ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने अपने सुझाव सरकार को भेज दिए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्री समूह का मानना है कि जीएसटी परिषद को वैक्सीन पर कर की दर तय करनी चाहिए. साथ ही उसे अन्य राहत सामग्री पर टैक्स छूट देने को लेकर फैसला लेना चाहिए और इसलिए उन्होंने इस मामले पर अंतिम निर्णय के लिए इसे वापस जीएसटी परिषद भेज दिया है. 5% कम हो जीएसटी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि मेडिकल ग्रेड के ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, पल्स ऑक्सीमीटर और टेस्टिंग किट जैसी अन्य कोविड-19 राहत सामग्री पर जीएसटी की दर में 5% की कमी की जानी चाहिए. कई राज्यों ने कोरोना राहत सामग्री पर पूरी तरह से कर छूट की मांग रखी है. इन सिफारिशों पर निर्णय लेने के लिए परिषद की बैठक फिर होगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










