
ऐ रंगली, रात की पार्टी में जाने का नहीं, रेप हो सकता है...', गुजरात में लगे अजीब पोस्टर्स पर हंगामा
AajTak
पोस्टरों को लेकर बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने फौरन इन्हें हटाने का आदेश दे दिया. इन पोस्टरों को सतर्कता ग्रुप नाम के एक एनजीओ ने लगाया था, जो ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अवेयरनेस का काम करता है.
अहमदाबाद के सोला और चाणक्यपुरी इलाकों में महिला सुरक्षा को लेकर लगाए गए पोस्टरों के विवादास्पद स्लोगन ने शहर में हलचल मचा दी है. "ऐ रंगली, रात की पार्टी में जाने का नहीं… रेप - गैंगरेप हो सकता है" और "ऐ रंगला, अंधेरे में सुनसान जगह पर रंगली को लेकर जाने का नहीं… रेप - गैंगरेप हो जाए तो…?" जैसे स्लोगन वाले ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद तत्काल विवाद शुरू हो गया.
NGO के पोस्टर पर विवाद पोस्टरों को लेकर बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने फौरन इन्हें हटाने का आदेश दे दिया. इन पोस्टरों को सतर्कता ग्रुप नाम के एक एनजीओ ने लगाया था, जो ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अवेयरनेस का काम करता है. लेकिन इस बार एनजीओ ने अपने दायरे से बाहर जाकर महिला सुरक्षा पर संदेश देने की कोशिश की, जो विवाद का कारण बन गई.
डीसीपी का आया बयान डीसीपी सफीन हसन ने बताया कि यह मामला कल सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया. जांच में पता चला कि बिना उचित अनुमति के एनजीओ ने ये पोस्टर लगवाए थे. इस पर सोला पुलिस थाने में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और मामले की जांच जारी है.
डीसीपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि अहमदाबाद महिलाओं के लिए सुरक्षित है और शहर की पुलिस पूरी तत्परता से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है. उन्होंने कहा कि आने वाले नवरात्रि महोत्सव के दौरान पुलिस रातभर गश्त करेगी ताकि महिलाएं गरबा और अन्य कार्यक्रमों में निडर होकर हिस्सा ले सकें.
विपक्ष का सरकार पर निशाना हालांकि, विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि जब महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे पोस्टरों पर पुलिस का नाम स्पॉन्सर के रूप में आता है तो यह सरकार की विफलता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन छह महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही.
दोशी ने कहा कि सरकार को विपक्ष की जासूसी से ज़्यादा महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए और पुलिस में ऐसा डर बनाए रखना चाहिए जिससे अपराधियों में खौफ बना रहे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






