ऐसे लोगों की सेक्स लाइफ होती है सबसे कमाल की, एक फैक्टर है सबसे अहम
AajTak
किसी भी सफल शादीशुदा जीवन के पीछे सिर्फ प्यार होना काफी नहीं है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिश्ते में प्यार और भरोसा के अलावा भी एक खास चीज मायने रखती है. शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए अच्छे सेक्स के साथ साथी का आभार जताना भी बहुत जरूरी है.
किसी भी सफल शादीशुदा जीवन के पीछे सिर्फ प्यार होना काफी नहीं है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिश्ते में प्यार और भरोसा के अलावा भी एक खास चीज मायने रखती है. शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए अच्छे सेक्स के साथ साथी का आभार जताना भी बहुत जरूरी है. सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनालिटी साइंस जर्नल में छपी एक स्टडी में पाया गया कि जितना ज्यादा लोग अपने रिश्तों में आभार अनुभव करते हैं वो अपनी सेक्स लाइफ में उतना बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं. शादीशुदा जिंदगी में सेक्स की भूमिका अहम है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेक्स के बिना कपल्स के बीच का रिश्ता मजबूत नहीं रहता है और रिश्ते में एक उदासीनता आ जाती है. इसके बावजूद रिश्ते में गहराई सिर्फ सेक्स से नहीं आती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करते हैं, उन लोगों की सेक्स लाइफ बहुत अच्छी होती है. जो लोग अपने पार्टनर का शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर ख्याल रखते हैं, सेक्स के समय उन्हें पार्टनर से उतना ही आनंद मिलता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










