
'ऐसे लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए', अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के BJP विधायक
AajTak
बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद शुक्रवार को पटना में जामा मस्जिद के बाहर नमाज के बाद अतीक और अशरफ के समर्थन में नारेबाजी की गई थी. इस घटना पर बीजेपी विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नारेबाजी करने वालों का एनकाउंटर करने की मांग की है.
बिहार के पटना में जुम्मे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज के बाद रोजेदारों ने 'अतीक अहमद अमर रहें' के नारे लगाए. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है. घटना के सामने आते ही बीजेपी विधायक ने नारेबाजी करने वालों का एनकाउंटर करने की बात कही है.
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के समर्थन में पटना की जामा मस्जिद के ठीक सामने नारेबाजी हुई थी. नारेबाजी करने वालों ने दोनों को शहीद बताया था. नारे लगाने वालों के निशाने पर यूपी की योगी सरकार थी. मामला गर्माने के बाद बीजेपी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने नारे लगाने वालों पर जमकर निशाना साधा है.
घटनाओं को बढ़ावा दे रहे नीतीश
बीजेपी विधायक ने कहा है कि अतीक अहमद और अशरफ का समर्थन करने वाले नारेबाजी करने वालों को गोली मार देनी चाहिए. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बिहार में यह-सब जानबूझकर करा रहे हैं. सीएम तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि चुनाव में इसका फायदा लिया जा सके.
हरी भूषण ठाकुर ने बिहार पुलिस के दावे पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें ईद को लेकर पुलिस की तैनाती की बात कही गई थी. बीजेपी विधायक ने कहा है कि बिहार में यूपी की तरह बुलडोजर मॉडल की जरूरत है. नीतीश कुमार बेहद कमजोर हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: पटना में अलविदा की नमाज के बाद अतीक अहमद के समर्थन में लगे नारे, सामने आया Video

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








