
'ऐसे आदमी को चुनना जिसमें दम हो...', कनाडा चुनाव के बीच ट्रंप ने चला Trump Card
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रंप के इस बहकावे पर कह चुके हैं कि अमेरिका हमें तोड़ना चाहते हैं ताकि वे हम पर कब्जा कर सकें. कनाडा में 28 अप्रैल को 343 सीटों पर वोटिंग हुई. शुरुआती रुझानों में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है.
कनाडा में आम चुनावों के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है. वोटिंग के बाद अब मतगणना जारी है, ऐसे में देर रात या कल तड़के तक नतीजों का ऐलान हो जाएगा. लेकिन वोटिंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई नागरिकों के वोटों को प्रभावित करने की कोशिश की.
ट्रंप ने वोटिंग के दौरान पोस्ट कर कहा कि ऐसे शख्स को चुनिए जिसके पास आपके टैक्स को आधा करने की ताकत और चालाकी हो, जो आपकी सैन्य शक्ति को बढ़ा सके. आपकी कार, स्टील, एल्यूमिनियम, एनर्जी और अन्य कारोबारों को चौगुना कर सके. अगर कनाडा, अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए तो जीरो टैरिफ लगेगा. यह मुल्क कितना खूबसूरत होगा. हर चीज तक आसानी से पहुंच होगी. हर चीजे पॉजिटिव होगी.
कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रंप के इस बहकावे पर कह चुके हैं कि अमेरिका हमें तोड़ना चाहते हैं ताकि वे हम पर कब्जा कर सकें. इस पर कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलिवयरे ने काह कि कनाडा हमेशा संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र बना रहेगा. हम अमेरिका का 51वां राष्ट्र नहीं बनेंगे.
बता दें कि कनाडा में 28 अप्रैल को 343 सीटों पर वोटिंग हुई. शुरुआती रुझानों में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है.
लिबरल पार्टी को 120 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है जबकि विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी को 86 सीटों पर बढ़ज मिलती नजर आ रही है. जगमीत सिंह की एनडीपी पार्टी 3 सीटों पर आगे है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






