
'ऐसी जगह जॉब ना करना...' WFH के दौरान बीमार हुआ पति तो पत्नी ने किया ऑफिस का काम, जानें क्यों
AajTak
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति अचानक बीमार पड़ गया. ऑफिस से काम का दबाव था, ऐसे में पत्नी ने उनके ऑफिस का काम निपटाया. पति ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है. इंटरनेट यूजर्स ने ऑफिस के रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई है.
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर व्यक्ति अचानक बीमार पड़ गया. ऑफिस से काम का बुरी तरह दबाव था, ऐसे पत्नी ने उनका काम घर से किया. हाल में इस व्यक्ति ने रेडिट पोस्ट में पूरी कहानी बताई है. वायरल पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि ऐसी जगह काम नहीं करना चाहिए, जहां बीमारी की भी छुट्टी ना मिले. दूसरे यूजर ने लिखा- WFH के फायदे.
रेडिट यूजर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. आगे कहा- हम दोनों ही लोग 'वर्क फ्रॉम होम' मोड में काम कर रहे हैं. मेरी पत्नी फ्रंट एंड डेवलपर हैं और मैं फुल स्टैक डेवलपर हूं.
रेडिट यूजर ने बताया कि पत्नी को मेरे काम के बारे में भी ठीक-ठाक समझ है. कई बार घर पर काम करते हुए ऐसा भी हुआ कि पत्नी ने कई चीजों को लेकर मदद की. मुझे हाल में खांसी हो गई थी. चूंकि, इस बीच एक प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा करना था, ऐसे में वह बॉस से छुट्टी के लिए भी नहीं कह पाए. एक तरफ बीमारी और दूसरे तरफ काम का दबाव था. रेडिट यूजर की पत्नी ने मोर्चा संभाला और पति से कहा कि वह आराम करें, उनका सारा काम वह देख लेंगी.
पत्नी ने पहले अपने ऑफिस का काम खत्म किया, इसके बाद उन्होंने अपने पति का काम भी पूरा कर दिया.
वायरल पोस्ट में इंजीनियर ने लिखा- पत्नी ने उनके ऑफिस के ग्रुप चैट में यह लिख दिया कि उनका गला (पति का गला) खराब है, ऐसे में वह फोन पर बात नहीं कर सकते. कुल मिलाकर पत्नी अपनी पति की जगह उनका सारा काम कर रही थीं. इस दौरान पति ने पूरे दिन घर पर आराम किया.
इस पोस्ट को रेडिट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया. जिसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, इस पोस्ट पर कई यूजर्स इस बात पर डिस्कशन करते हुए नजर आए कि ऑफिस को अपने कर्मचारी को आराम देना चाहिए था. ऑफिस में इस तरह का माहौल नहीं होना चाहिए कि कोई व्यक्ति बीमार हो तब भी उससे काम करवाया जाए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










