
'ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं चल रही', कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों पर रणदीप सुरजेवाला का जवाब
AajTak
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी में इस तरह कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है. सुरजेवाला का यह बयान उस समय आया है जब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग खुलकर उठाई जा रही है.
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी में इस तरह कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है. सुरजेवाला का यह बयान उस समय आया है जब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग खुलकर उठाई जा रही है.
कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने तो यहां तक दावा कर दिया कि करीब 100 विधायक डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. हुसैन ने कहा, "यह सिर्फ बदलाव की बात नहीं है, बल्कि ज्यादातर विधायक प्रभावी प्रशासन चाहते हैं."
उन्होंने डीके शिवकुमार के पार्टी को मजबूत करने और आंदोलनों की अगुवाई करने की भूमिका का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें यह मौका मिलना चाहिए.
सुरजेवाला ने उठी आवाजों पर दिया जवाब
रणदीप सुरजेवाला ने स्पष्ट किया कि अगर किसी विधायक को कोई वास्तविक या काल्पनिक चिंता है, तो उसे पार्टी और सरकार के भीतर ही उठाना चाहिए. उन्होंने यह भी दोहराया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, दोनों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत बताया है और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन होने की पुष्टि की है.
भाजपा पर भी कसा तंज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










