
ऐसा ऑफर फिर नहीं मिलेगा, कछुआ खरीदिए और साथ में महल जैसा घर मुफ्त लीजिए
AajTak
यह कछुआ 94 साल का है. इस कछुए को बेचने वाले ने कहा है कि जो भी उसे खरीदेगा उस व्यक्ति को वो बोनस में विल्टशायर में एक शानदार घर देगा. जिस घर को कछुए के साथ मुफ्त में देने का दावा किया गया है कि उसमें चार बेडरूम है.
अगर आप अपना घर लेने का सपना देख रहे हैं तो आपकी ये ख्वाहिश मुफ्त में पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए बस एक शर्त है जिसका आपको पालन करना होगा. वो शर्त ये है कि आपको इसके लिए एक कछुआ लेना होगा जिसका नाम हरक्यूलिस है. इस कछुए की कीमत (£825,000) 8 करोड़ 54 लाख, 54 हजार 547 रुपये चुकाने होंगे. सबसे खास बात ये है कि यह कछुआ 94 साल का है. इस कछुए को बेचने वाले ने कहा है कि जो भी उसे खरीदेगा उस व्यक्ति को वो बोनस में विल्टशायर में एक शानदार घर देगा. जिस घर को कछुए के साथ मुफ्त में देने का दावा किया गया है, उसमें चार बेडरूम है. कछुआ के साथ मिलने वाला यह द ओल्ड डेयरी नाम का घर अपने आप में काफी खास है. यह संपत्ति विल्टशायर के ग्रेड II में सूचीबद्ध है, जिसमें तीन मंजिलों पर 2,600 वर्ग फुट से अधिक रहने की जगह है. 94 साल के वृद्ध कछुए के साथ मिलने वाले इस घर के ग्राउंट फ्लोर में प्रवेश करते ही आपको एक भव्य हॉल देखने को मिलेगा. सीढ़ियाँ भोजन कक्ष तक जाती हैं, और उसके नीचे एक तहखाना भी है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











