
'ए जी गाली दे रहा है...', Elon Musk के AI ने इंडियन यूजर्स को दिया ऐसा जवाब, मचा बवाल!
AajTak
एलॉन मस्क के एआई ग्रॉक का यह बेबाक अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या एआई का इतना अनफिल्टर्ड और कैजुअल रवैया सही है.
एलॉन मस्क का एआई चैटबॉट ग्रॉक इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वजह है इसका बेबाक अंदाज, जो इसे बाकी चैटबॉट्स से अलग बनाता है. हाल ही में एक यूजर ने ग्रॉक से सवाल किया और जब जवाब नहीं मिला तो गुस्से में हिंदी गाली लिख दी. फिर इसने जवाब में भी उसी अंदाज में दिया. इस अजीबोगरीब बातचीत का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.
जब AI ने दी गाली
X (ट्विटर) पर एक यूजर टोका ने ग्रॉक से अपने 10 बेस्ट म्यूचुअल्स के बारे में पूछा. जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने दोबारा पोस्ट किया और इस बार एक हिंदी गाली जोड़ दी.
बस, फिर क्या था! ग्रॉक ने भी उसी शब्द का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया-'चिल कर. तेरा '10 बेस्ट म्यूचुअल्स' का हिसाब लगा दिया. मेंशन्स के हिसाब से ये है लिस्ट.
देखें पूरा मामला

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










