
एल्विश वर्सेज मैक्सटर्न: गुरुग्राम के दो इन्फ्लुएंसर लड़कों का टशन, पहले देख लेने की धमकी, फिर मारपीट और FIR
AajTak
एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की गले मिलते तस्वीर से शुरू हुआ विवाद 'जान से मारने की धमकी' तक पहुंच चुका है. मैक्सटर्न के रूप में मशहूर एक यूट्यूबर ने उस तस्वीर पर गाली-गलौज करते एल्विश की वीडियो शेयर कर तंज कसा था, जो उन्हें पसंद नहीं आई और मैक्सटर्न को जान से मारने की धमकी दे दी. पढ़ें पूरा मामला.
सोशल मीडिया स्टार से बिग बॉस तक का सफर तय करने वाले एल्विश यादव का नाम एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने कथित रूप से एक यूट्यूबर की पिटाई की है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. एल्विश की मार-पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. पीड़ित यूट्यूबर ने इस बीच हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और एफआईआर बदले जाने जैसे दावे किए हैं.
मैक्सटर्न के नाम से मशहूर पीड़ित यूट्यूबर सागर ठाकुर ने घटना के एक बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फ्रेश वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने विस्तार से पूरी घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस के पास अपनी शिकायत में बताया था कि एल्विश यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.
हालांकि, एसएचओ ने आईपीसी की धारा 147, 149, 323, और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की लेकिन हत्या की धमकी से संबंधित धाराएं नहीं लगाई.
'आते ही एल्विश यादव ने मारना शुरू कर दिया'
पीड़ित मैक्सटर्न ने बताया कि एल्विश यादव से मुलाकात के लिए उन्होंने सभी तैयारियां की थी. सोफा लगाया था और एल्विश के आने और उनसे बातचीत करने का इंतजार कर रहे थे लेकन आते ही 'एल्विश ने मारना शुरू कर दिया.' पीड़ित का दावा है, 'आते ही उसने हमले करना शुरू कर दिए, 8-10 लोग साथ थे, मुझे पकड़ लिया, मुक्के से चेहरे पर मारा, नाक पर मारा और शरीर पर अटैक किए.'
एल्विश को 2021 से जानते हैं पीड़ित यूट्यूबर

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









