
एल्विश यादव ने थामा जिया शंकर का हाथ, कर ली सगाई! बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया
AajTak
एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ हाथ थामे फोटो शेयर की, जिसमें अंगूठी दिखी. यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें उनका प्यार मिल गया है. फैंस हैरान हैं कि क्या सच में दोनों की सगाई हो गई है या ये किसी नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है?
सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने सगाई कर ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक फोटो शेयर की, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. एल्विश ने एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे तस्वीर पोस्ट की है और बताया की उन्होंने प्यार को एक मौका दिया है.
28 साल के एल्विश यादव ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है. उन्होंने 30 साल की एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे हुए एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की. जहां एक्ट्रेस की उंगली में डायमंड रिंग साफ चमकती दिखी. इस फोटो के साथ एल्विश ने कैप्शन लिखा- मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया. साथ ही जिया के इंस्टा अकाउंट को टैग किया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या एल्विश और जिया ने सगाई कर ली है?
तस्वीर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. हालांकि, एल्विश या जिया की तरफ से अब तक सगाई को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फोटो और कैप्शन ने अफवाहों को और हवा दे दी है.
जन्नत पर फिदा रहे एल्विश!
एल्विश यादव का नाम इससे पहले भी कई बार अलग-अलग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फीमेल सेलेब्स के साथ जोड़ा जा चुका है. हाल ही में लाफ्टर शेफ शो में उनकी जन्नत जुबैर संग नजदीकियों ने भी खूब चर्चा बटोरी. बिग बॉस ओटीटी के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी और इसी के साथ उनके पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं. हालांकि एल्विश ने हमेशा अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात करने से परहेज किया है और ज्यादातर अफवाहों को सिर्फ दोस्ती तक सीमित बताया है.
मिस्ट्री मैन संग रिलेशनशिप में थीं जिया

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












