
'एलन मस्क ने मुझे I Love You कहा...' VIDEO कॉल हुए, खूब बातें कीं, महिला से स्कैमर्स ने ऐसे लूटे लाखों
AajTak
महिला का कहना है कि जब उसने एक शख्स से इंस्टाग्राम पर बात की तो लगा कि सपना सच हो गया है. उसे लगा कि जिस शख्स से वो बात कर रही है, वो एलन मस्क है.
स्कैमर्स ने एक महिला के साथ करीब 41 लाख रुपये की ठगी कर ली है. वो एक रोमांस स्कैम का शिकार हुई. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इस मामले में बार-बार टेस्ला सीईओ एलन मस्क का नाम भी आ रहा है. स्कैम के लिए एलन मस्क का डीपफेक वीडियो बनाया गया. मामला दक्षिण कोरिया का है. इंडिपेंडेंट यूके ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मामले की जानकारी दी है. महिला का नाम जियोंग जी-सुन बताया गया था. उसका कहना है कि जब उसने एक शख्स से इंस्टाग्राम पर बात की तो लगा कि सपना सच हो गया है.
उसे लगा कि जिस शख्स से वो बात कर रही है, वो एलन मस्क है. जबकि असल में वो उनका डीपफेक वीडियो था. जियोंग ने दक्षिण कोरियाई ब्रोडकास्टर को बताया कि मस्क दफ्तर से अपनी तस्वीरें शेयर करते थे. बच्चों के बारे में बात करते थे. वो कहती है, 'मुझे बीते साल ऐसा लगा मानो सपना देख रही हूं. 17 जुलाई को मस्क ने मुझे फ्रेंड के तौर पर इंस्टाग्राम पर ऐड किया. उनकी आत्मकथा पढ़ने के बाद से मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं, पहले तो मुझे शक हुआ. मस्क ने मुझे अपना आईडी कार्ड भेजा और दफ्तर से तस्वीर भी. वो अपने बच्चों और हेलीकॉप्टर से टेल्सा और स्पेसएक्स जाने की बातें बताने लगे. उन्होंने बताया कि कैसे वो अपने फैंस से मिलते हैं.'
महिला कहती है कि उन्होंने अप्रैल 2023 में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल के साथ अपनी मुलाकात की भी सराहना की, जब उन्होंने देश में टेस्ला फैक्ट्री बनाने के लिए एक सही स्थान बताया था. महिला को शुरुआत में हुआ शक उस वक्त दूर हुआ, जब उसे एक वीडियो कॉल आया. इसमें जो शख्स था, वो दिखने में हूबहू एलन मस्क लग रहा था. वो महिला के प्रति अपने प्यार का इजहार करने लगा. असलियत ये थी कि स्कैमर्स मस्क के एक डीपफेक वीडियो का उपयोग कर रहे थे. महिला कहती है, 'यहां तक कि मस्क ने मुझे आई लव यू कहा.'
फिर स्कैमर्स ने महिला को एक कोरियाई बैंक अकाउंट दिया और उसे अपना पैसा निवेश करने को कहा, ताकि वो अमीर बन सके. मस्क के डीपफेक वीडियो के जरिए महिला से कहा गया कि 'मुझे अपने फैंस को अमीर होता देख खुशी होगी.' बस इसके बाद महिला ने पैसे निवेश कर दिए. उसके सारे पैसे ठग ले गए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










