
एलन मस्क को एक और झटका, पहले सबसे अमीर शख्स का ताज छिना, अब...
AajTak
टेस्ला इंक और SpaceX के फाउंडर एवं सीईओ एलन मस्क एक बड़ा झटका लगा है. एलन मस्क अब वैश्विक धनकुबेरों के ब्लूमबर्ग की लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
टेस्ला इंक और SpaceX के फाउंडर एवं सीईओ एलन मस्क को एक बड़ा झटका लगा है. एलन मस्क अब वैश्विक धनकुबेरों के ब्लूमबर्ग की लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ताजा सूची में एलन मस्क को पछाड़कर LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. (Photo: File) ब्लूमबर्ग की मंगलवार तक की लिस्ट के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति 3.16 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 161 बिलियन डॉलर पर थी. पिछले दिनों एलन मस्क के एक ट्वीट से टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा था कि उनकी कंपनी टेस्ला वाहन खरीदारों से अब बिटक्वाइन नहीं लेगी. (Photo: File) एलन मस्क के इस ट्वीट से Bitcoin की कीमतों में भारी गिरावट आई थी. एलन मस्क के ट्वीट के दो घंटे के अंदर Bitcoin की कीमत 17 फीसदी तक गिर गई थी. हालांकि, बाद में एलन मस्क ने स्पष्ट किया था कि उनकी कंपनी ने एक भी बिटक्वाइन नहीं बेचा है. लेकिन तब तक उनकी संपत्ति काफी घट चुकी थी. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










