एलन मस्क अब खुद चलाएंगे ट्विटर, संभाली CEO की कुर्सी!
AajTak
एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है. मालिक बनने के बाद ही उन्होंने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया था. इतना ही नहीं मस्क ने उन्हें कंपनी हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवा दिया था.
ट्विटर खरीदने के बाद अब एलन मस्क खुद सीईओ का पद संभालेंगे. सोमवार को उन्होंने इसकी घोषणा कर दी है. दरअसल, टेस्ला के मालिक मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में कंपनी खरीदने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल समेत सभी बोर्ड डायरेक्टरों को हटा दिया था. जिसके बाद वह कंपनी के इकलौते डायरेक्टर बन गए थे. इसके बाद से वह लगातार कई बड़े फैसले ले चुके हैं.
बता दें कि एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है. मालिक बनने के बाद ही उन्होंने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया था. इतना ही नहीं मस्क ने उन्हें कंपनी हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवा दिया था. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब उन्होंने खुद कंपनी के सीईओ पद को संभालने का फैसला किया है.
यूजर्स को ब्लू टिक के लिए चुकानी पड़ेगी कीमत?
गौरतलब है कि Elon Musk ट्विटर से पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीकों को खोज रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, Twitter पर ब्लू टिक के लिए मस्क चार्ज लगा सकते हैं. इस बाबत खुद Elon Musk ने भी इशारा किया है. उन्होंने लेखक Stephen King के एक ट्वीट पर रिप्लाई में एलॉन मस्क ने लिखा कि हमें किसी तरह बिलों का भुगतान करना होगा! ट्विटर पूरी तरह से विज्ञापनदाताओं पर भरोसा नहीं कर सकता. $8 के बारे में क्या ख्याल है? यानी ब्लू टिक के लिए कंपनी चार्ज करने की तैयारी में लगी हुई है. लेकिन, कीमत थोड़ी कम हो सकती है.
पराग अग्रवाल को क्यों निकाला?
मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था. जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे. इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इसे लेकर ट्विटर, एलन मस्क या किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









