
एयर इंडिया की फ्लाइट की IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक बजने लगा था फायर अलार्म
AajTak
विमान ने बेंगलुरु जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही विमान का फायर अलार्म बजने लगा. इसके बाद विमान को वापस आईजीआई एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लाया गया. इस दौरान पायलटों ने एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. इसमें सवार यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हलचल बढ़ गई जब बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. विमान के एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के बाद एयर इंडिया की AI 807 फ्लाइट की शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस दौरान विमान में 175 यात्री सवार थे, जो कि सुरक्षित हैं.
जानकारी के मुताबिक विमान ने बेंगलुरु जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही विमान का फायर अलार्म बजने लगा. इसके बाद विमान को वापस आईजीआई एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग के लिए लाया गया. इस दौरान पायलटों ने एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. इसमें सवार यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई.
घटना को लेकर एयर इंडिया ने भी बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI807 में आग की चेतावनी के बाद शाम को दिल्ली वापस लौट आई. इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इसमें सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से एयरोब्रिज पर बाहर उतर गए. यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
(पॉलोमी साहा के इनपुट के साथ)

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









