
एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों में करेगी कटौती, आगे भी जारी रह सकता है संकट, CEO ने नाराज क्रू मेंबर्स को दिया बातचीत का ऑफर
AajTak
एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह ने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण फिलहाल हमारे पूरे नेटवर्क में व्यवधान चल रहा है, जिससे हमें अगले कुछ दिनों के लिए अपनी शेड्यूल फ्लाइट्स में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. क्रू की अनुपलब्धता से निपटने और शेड्यूल को ठीक करने के लिए हमें ऐसा करना पड़ रहा है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आलोक सिंह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन आने वाले दिनों में अपनी कुछ फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर बंद करेगी. कंपनी उन यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा दे रही है जो 90 से अधिक उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा, एयरलाइन ने एक संशोधित उड़ान कार्यक्रम जारी किया है और लोगों से हवाई अड्डे पर जाने से पहले यह जांचने के लिए कहा है कि कहीं उनकी उड़ान इस व्यवधान से प्रभावित तो नहीं हुई है. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 360 उड़ानें संचालित करती है.
बता दें कि अचानक 100 से अधिक क्रू मेंबर्स के सिक लीव पर चले जाने के कारण एयरलाइन को गत दो दिनों में अपनी 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एक तरह से हड़ताल कर दी है. गत मंगलवार को जब एयरलाइन की कई फ्लाइट्स उड़ान भरने वाली थीं, तभी आखिरी वक्त में केबिन क्रू के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना दी अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए. केबिन क्रू का मसला हल होने तक एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपने संचालन में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा.
आने वाले दिनों में भी रद्द हो सकती हैं उड़ानें
एयरलाइन कंपनी के सीईओ ने एक बयान में कहा, 'कर्मचारियों की कमी के कारण फिलहाल हमारे पूरे नेटवर्क में व्यवधान चल रहा है, जिससे हमें अगले कुछ दिनों के लिए अपनी शेड्यूल फ्लाइट्स में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. क्रू की अनुपलब्धता से निपटने और शेड्यूल को ठीक करने के लिए हमें ऐसा करना पड़ रहा है.' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ सौ कर्मचारियों का यह व्यवहार एयरलाइन के पूरे केबिन क्रू का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, जो अपनी सेवा के प्रति समर्पित रहते हैं.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह ने कहा, 'यह कृत्य निश्चित रूप से कंपनी के 2,000 से अधिक केबिन क्रू सहयोगियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है जो पूरे समर्पण और गर्व के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं और हमारे यात्रियों की सेवा करते हैं. मैं उन सभी का आभारी हूं जो इस क्राइसिस के समय एयरलाइन के साथ खड़े हैं.' उन्होंने स्ट्राइक पर गए कर्मचारियों को उनकी मांगों के संबंध में चर्चा के लिए बुलाया है. आलोक सिंह ने कहा कि हम उनकी बात सुनने के लिए तैयार हैं और हमारी ओर से सभी कम्युनिकेशन चैनल खुले हैं.
एयरलाइन से उड्डयन मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








