
एयरस्ट्राइक के बाद घबराया पाकिस्तान, ईरान के विदेश मंत्री को फोन कर कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान ने ईरान के साथ सभी मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी की ईरान के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन वार्ता के दौरान उनके रवैये में नरमी के संकेत दिखाई दिए.
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ईरान की एयरस्ट्राइक और फिर इस्लामाबाद की जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गई है. दोनों देशों के रिश्तों में आई इस तल्खी को खत्म करने के लिए अब पाकिस्तान के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान ने ईरान के साथ सभी मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी की ईरान के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन वार्ता के दौरान उनके रवैये में नरमी के संकेत दिखाई दिए.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री जिलानी ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लहियान से फोन पर बात की. बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री ने आपसी विश्वास और सुरक्षा सहयोग के आधार पर ईरान के साथ सभी मोर्चों पर काम करने के लिए तैयार रहने की इच्छा जताई.
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे. ईरान को ये शक था कि उसका पुराना दुश्मन सऊदी अरब पाकिस्तान की सीमा से उस पर हमला करने वाले आतंकी संगठन जैश-अल-अदल आतंकी गुट को शह दे रहा है.
इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्री ने कहा था कि हमारे मिसाइल और ड्रोन हमले से पाकिस्तान में किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया. पाकिस्तान में जैश अल-अद्ल नाम का एक ईरानी आतंकी संगठन है. इन आतंकियों ने पाकिस्तान के सिस्तान-बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में पनाह ली है.
उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में कई अधिकारियों से बात की है. इन आतंकियों ने ईरान में हमारे खिलाफ कुछ ऑपरेशन किए. हमारे सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया. हमने उसी के अनुरूप इन पर कार्रवाई की है. हमने पाकिस्तान की जमीं पर सिर्फ ईरान के आतंकियों पर हमला किया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









