
एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन, CM योगी की मौजूदगी में होगा लीज एग्रीमेंट
AajTak
UP News: राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के भविष्य की योजना बनाई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम एयरपोर्ट की जमीन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) को सौंपी जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन का हस्तांतरण होगा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक, श्री राम एयरपोर्ट अयोध्या के लिए राज्य सरकार ने 317.855 एकड़ भूमि खरीदी है. इसके लिए प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच लीज एग्रीमेंट किया जाएगा. यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को यह भूमि लीज पर दी जाएगी.
गौरतलब है कि योगी सरकार ने अयोध्या स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए 525 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. अब इस हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का आकार देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. इस हवाई पट्टी को बडे़ विमानों के लिए तैयार किया जा रहा है. पहले चरण में यहां A321 और दूसरे चरण में कोड-E B777.300 श्रेणी के विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा.
फिलहाल एयरपोर्ट को फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत तैयारी करवा रही है, ताकि उड़ानें शुरू होने से पहले ही एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिल सके. इसी के चलते भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जमीन सौंपी जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








