
एमपी से लेकर बंगाल तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अगस्त को गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारत के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. मौसम विभाग ने आज यानी 4 अगस्त को गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम देश की राजधानी दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. आज यानी 4 अगस्त को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश संभव है. वहीं पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, विदर्भ, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, झारखंड और आसपास के इलाकों पर डिप्रेशन बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिमी झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. वहीं औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब बीकानेर, जयपुर, सतना, अवसाद के केंद्र, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है. इसके अलावा पूर्वी पश्चिमी ट्रफ उत्तरी राजस्थान से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश के पार दक्षिणी असम तक फैली हुई है, चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर औसत समुद्र तल से 0.9 और 4.5 किमी ऊपर दबाव के साथ जुड़ा हुआ है. नागालैंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से केरल तट तक फैली हुई है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









