
एमपी में OBC आरक्षण को मंजूरी, महाराष्ट्र में नहीं, चार दिन में ऐसा क्या चमत्कार हो गया- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय और पंचायत चुनाव कराने को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनाव को बिना आरक्षण कराने का आदेश दिया था. इस फैसले पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सवाल उठाए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय और पंचायत चुनाव कराने को मंजूरी दे दी है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सवाल उठाए हैं. नाना पटोले का कहना है कि ऐसा क्या चमत्कार हो गया कि सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन में मध्यप्रदेश को आरक्षण के साथ स्थानीय चुनाव कराने का आदेश दे दिया.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव को बिना आरक्षण कराने का आदेश दिया था. इस फैसले के बाद एमपी सरकार ने संशोधन याचिका दाखिल की थी. इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.
नाना पटोले ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र दो साल से OBCs को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को लगातार अवरोध पैदा कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आरक्षण के लिए जरूरी डेटा भी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने की इजाजत दे दी है, लेकिन ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र के मामले में उसने एक अलग रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, पिछली सुनवाई में महाराष्ट्र को दिए गए निर्देश भी मध्य प्रदेश को दिए गए थे. पटोले ने कहा कि पिछले चार दिनों में ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने पड़ोसी राज्य को ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने की अनुमति दे दी.
नाना पटोले ने पूछा, एमपी सरकार ने कौन सा डेटा दिया, जो सुप्रीम कोर्ट को संतुष्ट करता है? क्या केंद्र सरकार ने वह डेटा मध्य प्रदेश सरकार को दिया?" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कोर्ट के आदेश का अध्ययन करेगी और आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी. उन्होंने कहा, कांग्रेस लगातार ओबीसी के आरक्षण के लिए लड़ रही है. लेकिन दुर्भाग्य है कि बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है. महाराष्ट्र में ओबीसी समुदाय को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







