
एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम? डायरेक्टर बोले- कभी बीजिंग नहीं गया...
AajTak
एपस्टीन फाइल्स विवाद में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम सामने आने से सनसनी मच गई. बिना देर किए फिल्म मेकर ने अपनी सफाई दी और बताया कि वो कभी बीजिंग गए ही नहीं हैं.
एपस्टीन फाइल्स ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. इसमें कई बड़े और मशहूर लोगों के नाम सामने आए हैं. फिजिकल अब्यूज के अपराधी रहे दिवंगत जेफ्री एपस्टीन की क्रिमिनल एक्टीविटीज वाले दस्तावेजों, तस्वीरों और वीडियो में कई दोषियों का जिक्र है. इनमें फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का भी नाम शामिल बताया जा रहा है. ये सामने आते ही सनसनी फैल गई. अब खुद अनुराग ने सफाई दी है.
अनुराग ने दी सफाई
हालांकि पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि अनुराग कश्यप का नाम भी इसमें शामिल है, एक अनऑफिशियल तरीके से उनका नाम सामने आया है. एक ईमेल में उन्हें 'बॉलीवुड वाला आदमी' और 'एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर' बताया गया है, उनके बारे में कहा गया है कि वो 2017 में बीजिंग में होने वाले एपस्टीन से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने वाले थे.
हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुराग कश्यप ने ऐसे किसी भी आरोप को सिरे से खारिज किया. उन्होंने ऐसे किसी भी संबंध से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे हर महीने करीब 15 बार स्पीकर के तौर पर बुलावे आते हैं. मैं ज्यादातर का जवाब भी नहीं देता. और सच तो ये है कि मैं अपनी जिंदगी में कभी बीजिंग गया ही नहीं.
उन्होंने आगे कहा कि इन दस्तावेजों की सच्चाई भी संदिग्ध है. ये तो कोई भी रैंडम ईमेल लगती है, जो अपने आप में सब कुछ बता देती है. मेरे नाम पर बने क्लिकबेट मेरी फिल्मों से ज्यादा मशहूर हैं.
अनुराग ने साफ तौर से इन आरोपों से इनकार किया और अफवाहों पर विराम लगाया. मालूम हो कि, अनुराग कश्यप की फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय पहचान रही है और उनकी फिल्में अक्सर दुनिया के बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जाती रही हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












