
एनसीपी नेता नवाब मलिक की जमानत के लिए बिटकॉइन में मांगे गए 3 करोड़, बेटे फराज ने की शिकायत
AajTak
एनसीपी नेता नवाब मलिक फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उनके बेटे को पिता की ज़मानत के लिए 3 करोड़ का ऑफर दिया गया है. ज़मानत के लिए 3 करोड़ रुपए बिटकॉइन के रूप में मांगे गए हैं.
NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) के बेटे फराज़ मलिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उन्हें पिता की ज़मानत कराने के एवज़ में 3 करोड़ रुपए की मांग की है.
नवाब मलिक के बेटे फराज़ मलिक ने वीबी नगर पुलिस में शिकायत की है कि इम्तियाजी नाम के एक शख्स का कहना है कि वह नवाब मलिक को जमानत दिलवा सकता है. ज़मानत दिलवाने के लिए उसने फराज़ से तीन करोड़ रुपये की मांग की है.
फराज़ मलिक का कहना है कि इम्तियाज़ी नाम के एक व्यक्ति के उन्हें ई-मेल किया है. ईमेल में नवाब मलिक की जमानत के लिए बिटकॉइन में 3 करोड़ रुपए मांगे गए हैं.
वीबी नगर पुलिस का कहना है कि वे इस ईमेल को साइबर सेल को भेजेंगे और आरोपी के डीटेल निकालेंगे. इस मामले में फिलहाल एफआईआर दर्ज होना बाकी है.
आपको बता दें कि नवाब मलिक फिलहाल ईडी के एक मामले में जेल में बंद हैं. 15 मार्च को बॉम्बे हॉई कोर्ट ने नवाब मलिक की अंतरिम याचिका खारिज कर दी थी. नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी से प्रॉपर्टी खरीदने का आरोप था. प्रॉपर्टी की कीमत 3.54 करोड़ रुपए थी, जिसे सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था. इस मामले में 23 फरवरी को ईडी, नवाब मलिक को उनके घर से पूछताछ के लिए ले गई थी और 8 घंटे की पूछताछ के बाद, ईडी ने नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











