
एटम वॉर से बचाया, दुनिया का नया नक्शा बना... अमेरिका-रूस की वो मुलाकातें जिसने बदला दुनिया का इतिहास
AajTak
अमेरिका और सोवियत रूस की मुलाकातों ने दुनिया की तकदीर बदली है, विश्व का नक्शा बदला है. 15 अगस्त को ऐसा ही एक और निर्णायक क्षण आ रहा है. इस दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मुलाकात कर रहे हैं. इस सम्मेलन की सफलता का इंतजार भारत को भी है.
वैश्विक राजनीति का इतिहास और इसकी आगे की धारा अमेरिका और सोवियत रूस की मुलाकात से तय होती है. इन मुलाकातों ने न केवल दो महाशक्तियों के रिश्तों को आकार दिया, बल्कि विश्व व्यवस्था, शांति और युद्ध के समीकरणों को भी बदला. ये मुलाकातें न केवल कूटनीति की कहानियां हैं, बल्कि मानवता के भविष्य को प्रभावित करने वाले निर्णायक क्षण भी हैं.
1945 में जब याल्टा सम्मेलन में अमेरिका और सोवियत रूस के राष्ट्राध्यक्ष मिले तो द्वितीय विश्वयुद्ध के तपिश से झुलस रही दुनिया जर्मनी के विभाजन को तैयार हुई और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के लिए आधार तैयार हुआ. हालांकि इस सम्मेलन में एक और ताकतवर शख्सियत ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल भी शामिल थे.
15 अगस्त को ऐसा ही एक और निर्णायक क्षण आ रहा है. इस दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मुलाकात कर रहे हैं. इस सम्मेलन की सफलता पर यूक्रेन समेत यूरोप का भविष्य निर्भर करेगा.
ट्रंप के टैरिफ वॉर से परेशान भारत समेत दुनिया को इस सम्मेलन के नतीजे का इंतजार है.
याल्टा सम्मेलन 1945
1945 की सर्दियों में अमेरिका, सोवियत रूस और ब्रिटेन को लगने लगा था कि अब द्वितीय विश्व युद्ध समाप्ति की ओर है. इस युद्ध के बाद दुनिया कैसे होगी, वर्ल्ड ऑर्डर का प्रारूप क्या होगा. इन मसलों पर चर्चा करने के लिए क्रीमिया के याल्टा में एक सम्मेलन हुआ. दुनिया के दिग्गजों की इस मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट, सोवियत रूस के नेता जोसेफ स्टालिन और ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल शामिल हुए थे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









