
एक Tweet और इस कंपनी के 1223 अरब रुपये डूब गए, Elon Musk का फैसला पड़ा भारी
AajTak
Eli Lilly News: एलॉन मस्क के एक फैसले की वजह से एक कंपनी को अरबों का नुकसान हुआ है. इंसुलिन बनाने वाली कंपनी Eli Lilly के स्टॉक्स में शुक्रवार को भारी गिरावट आई और कंपनी का मार्केट कैप कम हो गया. इसकी वजह थी एक फेक ट्वीट, जो किसी ने कंपनी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर किया था. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Twitter की स्टीयरिंग अब एलॉन मस्क के हाथों में है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है. मगर मस्क की एंट्री के बाद से ही ट्विटर की राइड लोगों को महंगी पड़ रही है. एलॉन ने ट्विटर खरीदते ही ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए. बहुत से लोगों को कंपनी से निकाल दिया गया, तो कई ऐसे फैसले लिए गए, जो दूसरों पर भारी पड़ रहे हैं.
ऐसा ही एक फैसला पेड ब्लू टिक वेरिफिकेशन का है. दरअसल, मस्क ने ऐलान किया था कि Twitter Blue Tick के लिए यूजर्स को अब 8 डॉलर देने होंगे. ऐसे में कई यूजर्स फेस अकाउंट बनाकर उसके लिए ब्लू टिक खरीद रहे हैं. इस वजह से ट्विटर पर फेक अकाउंट्स की वेरिफाइड रूप में तौर रहे हैं और फेक न्यूज फैला रहे हैं.
इसका एक बड़ा एग्जांपल दिग्गज फार्मेसी कंपनी Eli Lilly (LLY) है, जिसे एक फेक अकाउंट की वजह से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है. दरअसल, किसी ने Eli Lilly के नाम से एक फेक ट्विटर अकाउंट बनाया और उसके लिए ब्लू टिक खरीदा.
इसके बाद फेक अकाउंट से 'insulin is free now' का ट्वीट किया. ये ट्वीट गुरुवार को किया गया था. Eli Lilly इंसुलिन बनाने वाली अमेरिकी फार्मेसी कंपनी है.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस ट्वीट के बाद कंपनी के स्टॉक 4.37 परसेंट तक गिर गए और कंपनी का मार्केट कैप लगभग 15 अरब डॉलर (करीब 1223 अरब रुपये) कम हो गया.
हालांकि, इसकी जानकारी होते ही कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसका खंडन जारी किया है. इससे पहले किसी ने डोनाल्ड ट्रंप और सुपर मारियो के नाम से भी फेक अकाउंट बनाकर ब्लू टिक वेरिफिकेशन खरीदा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










