
'एक सीट के लालच में दोस्त ने हमें छोड़ दिया...', INDIA ब्लॉक के सहयोगी पर उमर अब्दुल्ला का तीखा तंज
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी सीट पर लड़ाई भाजपा से नहीं है. वहां नेशनल कॉन्फ्रेंस का मुकाबला दुर्भाग्य से हमारे एक मित्र से है, जो कुछ दिन पहले तक हमारे साथ था. दुर्भाग्य से, उन्होंने एक सीट के लालच में हमें छोड़ दिया.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी पार्टी अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में एक ऐसे दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ रही है जो लोकसभा सीट के लिए लालची हो गया है.' अब्दुल्ला स्पष्ट रूप से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ने का जिक्र कर रहे थे. एनसी ने इस सीट से अपने वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ को मैदान में उतारा है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी सीट पर लड़ाई भाजपा से नहीं है. वहां नेशनल कॉन्फ्रेंस का मुकाबला दुर्भाग्य से हमारे एक मित्र से है, जो कुछ दिन पहले तक हमारे साथ था. दुर्भाग्य से, उन्होंने एक सीट के लालच में हमें छोड़ दिया. कम से कम यहां हमारा मुकाबला भाजपा या उसकी बी या सी टीमों के साथ नहीं है.' एनसी और पीडीपी, जो विपक्षी इंडिया ब्लॉक के घटक हैं, पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (PAGD) का भी हिस्सा थे, जिसका गठन अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुआ था.
भाजपा घाटी में सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ रही: उमर
हालांकि, दोनों पार्टियों ने कश्मीर घाटी की तीनों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पीडीपी ने एनसी पर उसके सामने 'कोई विकल्प नहीं छोड़ने' का आरोप लगाया था. उमर अब्दुला ने पलटवार करते हुए कहा था कि पीडीपी 2020 में जिला विकास परिषद चुनावों के लिए पीएजीडी के घटकों के बीच बनी सहमति से पीछे हट रही है. एनसी उपाध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि भाजपा घाटी में सीधे तौर पर संसदीय चुनाव नहीं लड़ रही है, वह अपनी पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जैसे दलों का समर्थन कर रही है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए मुझे उम्मीद है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (घाटी में) सभी तीन सीटें जीतेगी.' भाजपा के इस दावे के बारे में एक सवाल के जवाब में कि क्या राजग 400 से अधिक सीटें जीतेगा, अब्दुल्ला ने कहा, 'नतीजों के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.' उन्होंने दावा किया, 'लद्दाख सीट उनके (बीजेपी) हाथ से फिसलती जा रही है.' नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, 'पहले चरण के मतदान के बाद ऐसा लगता है कि भाजपा उधमपुर सीट भी नहीं बचा पाएगी. देखते हैं जम्मू सीट पर क्या होता है.'
हमें लगता है BJP की उधमपुर सीट खतरे में है: उमर

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







