
एक सिगरेट की चिंगारी ने मचाई तबाही, पटाखों की दुकान से उठने लगे आग के गोले! Video Viral
AajTak
कभी-कभी एक छोटी सी चिंगारी ऐसा काम कर जाती है, जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं होती. कुछ ऐसा ही मामला चीन में हुआ, जहां एक सिगरेट पीने वाले मजदूर ने शायद ही सोचा होगा कि उसकी एक गलती इतनी बड़ी तबाही मचा सकती है और आसमान में आग के गोले बरसा सकती है.
कभी-कभी एक छोटी सी चिंगारी ऐसा काम कर जाती है, जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं होती. कुछ ऐसा ही मामला चीन में हुआ, जहां एक सिगरेट पीने वाले मजदूर ने शायद ही सोचा होगा कि उसकी एक गलती इतनी बड़ी तबाही मचा सकती है और आसमान में आग के गोले बरसा सकती है.
सिगरेट के टुकड़े से हुआ बड़ा धमाका! चीन में एक मजदूर ने खिड़की से जलती हुई सिगरेट का टुकड़ा नीचे फेंक दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि यह मामूली लगने वाली गलती पूरे इलाके को दहला देगी. वह सिगरेट का टुकड़ा पास ही रखे पटाखों पर गिरा और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाका हो गया. धमाके के साथ ही आग के विशाल गोले आसमान में उठने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया.
वीडियो देख कांप उठे लोग! इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह धमाके के बाद आसमान में आग के गुबार उठते हैं. आसपास का माहौल अचानक दहशत में बदल जाता है..लोग इसे इंसान की लापरवाही का खतरनाक सबक मान रहे हैं.
देखें वायरल वी़डियो
हादसे की तारीख पर सस्पेंस
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि छोटी-सी गलती कितनी बड़ी तबाही ला सकती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










