
एक साल में 11 चुनाव... बीजेपी ने 6 बार तो कांग्रेस ने एक बार भी नहीं बताया CM कैंडिडेट
AajTak
देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों, बीजेपी और कांग्रेस को बार-बार इस दुविधा का सामना करना पड़ता है कि चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा की जाए या नहीं. बीते एक साल में 11 राज्यों में चुनाव हुए हैं, इनमें बीेजेपी ने पांच बार सीएम फेस का ऐलान किया तो कांग्रेस ने एक भी बार अपना उम्मीदवार नहीं बताया.
इस साल के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों का खुलासा नहीं किया है. दरअसल रणनीति के बिना कोई दल चुनाव में नहीं उतरता है. इसी रणनीति का एक हिस्सा होता है- सीएम फेस का ऐलान करना. देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों, बीजेपी और कांग्रेस को बार-बार इस दुविधा का सामना करना पड़ता है कि चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा की जाए या नहीं.
इस दुविधा का एक बड़ा कारण हर पार्टी में सीएम पद की इच्छा रखने वाले कई उम्मीदवारों का होना है. अगर किसी दल ने ऐसे में उम्मीदवार की घोषणा कर दी तो पार्टी के अंदर बवाल भी हो सकता है, जिससे फूट जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है. यह जनता के बीच नकारात्मक छवि पेश कर सकता है.
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच महत्वपूर्ण राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. इन हिंदी पट्टी के राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है. इन तीन राज्यों में से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है.
हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने बीजेपी को मध्य प्रदेश के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की चुनौती दी थी. उन्होंने पूछा था कि भगवा पार्टी अपने सीएम उम्मीदवार की घोषणा क्यों नहीं कर रही है?
अमित शाह ने भोपाल में कहा कि मौजूदा समय में शिवराज सिंह चौहान पार्टी के मुख्यमंत्री हैं. आगे क्या होगा यह पार्टी तय करेगी. उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप हमारी पार्टी का काम क्यों करने लगे? यही हमारी पार्टी का काम है. यह देखा गया है कि दोनों प्रमुख दल, भाजपा और कांग्रेस, राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करने से बचते हैं.
कांग्रेस की परंपरा को देखें तो आमतौर पर वो ऐसे राज्य में सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती है जहां सत्ता में नहीं होती है. अब तक 2022 और 2023 में 11 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जहां कांग्रेस ने चुनाव से पहले कोई सीएम उम्मीदवार पेश नहीं किया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







