
एक साल तक झील में रहा आईफोन फिर भी कर रहा काम, जानिए कैसे?
AajTak
ताइवान जहां एक तरफ इस सदी में अपने सबसे खराब सूखे से जूझ रहा है और लोग पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं वहीं एक शख्स को अपनो खोया हुआ आईफोन एक झील में मिला. कमाल की बात ये है कि फोन पानी में रहने के बावजूद भी काम कर रहा था.
दुनिया में आईफोन की दीवानगी इस कदर है कि इसके लिए एक चुटकुला भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है कि इसके दीवाने किडनी बेचकर भी इसे खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. अब ऐसे में अगर किसी का आईफोन खो (गुम) जाए तो वो कितना परेशान होगा. लेकिन सोचिए वो शख्स कितना खुश होगा जब उसे वो दोबारा मिल जाए. कुछ ऐसा ही हुआ ताइवान के एक शख्स के साथ लेकिन उसकी कहानी जानकर आप चौंक जाएंगे. (तस्वीर- फेसबुक/Chen Yj) ताइवान जहां एक तरफ इस सदी में अपने सबसे बड़े सूखे से जूझ रहा है और लोग पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं, वहीं एक शख्स को अपना खोया हुआ आईफोन एक सूख चुकी झील में मिला. कमाल की बात ये है कि फोन पानी में रहने के बावजूद भी काम कर रहा था. ताइवान में सन-मून लेक को सबसे प्रतिष्ठित झीलों में से एक माना जाता है. ताइवान न्यूज के अनुसार, सूखे की वजह से झील एक बंजर भूमि में बदल गई है. हालांकि, यह स्थिति एक आदमी के लिए भाग्यशाली साबित हुई. (तस्वीर- फेसबुक/Chen Yj) चेन एक साल पहले झील में नौका विहार कर रहे थे और गलती से उनका एपल आईफोन 11 प्रो मैक्स झील में गिर गया. वो अपने आईफोन को लेकर सभी उम्मीदें खो चुके थे. हालांकि, पिछले हफ्ते, चेन को झील में काम करने वाले एक शख्स ने संपर्क किया जिसने उन्हें बताया कि उनका आईफोन मिल गया है, और कवर सूखे कीचड़ में समा गया है. चेन ने इस खुशखबरी को फेसबुक पर भी साझा किया है. (तस्वीर- फेसबुक/Chen Yj)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










