
एक साथ 5 जगह नौकरी की, US के कई CEO को दिया चकमा... कौन है सोहेम पारेख, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा
AajTak
इन दिनों सिलिकॉन वैली में एक भारतीय इंजीनियर का नाम विवाद के केंद्र में है. कई अमेरिकी स्टार्टअप संस्थापकों ने उस पर आरोप लगाया है कि वह एक ही समय में 4 से 5 स्टार्टअप में काम कर रहा था. यहां तक कि उसने जो भी वर्क एक्सपीरिएंस अपने बायोडाटा में मेंशन किया है, अब उस पर भी आशंका जताई जारहे है.
इन दिनों एक नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ये नाम है - सोहम पारेख का. सोहम पारेख नाम का शख्स, जो इंडिया का बतााय जाता है. उसके बारे में चर्चा है कि वह एक साथ अमेरिका के 4-5 स्टार्टअप्स में काम कर रहा था. ये दावा एक एआई स्टार्टअप के सीईओ ने किया है और इसको लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके बाद से ही सोहम पारेख सुर्खियों में है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहम पारेख, संभवतः भारत में रहते हुए एक साथ 4-5 कंपनियों के लिए काम करता रहा है. दरअसल, सोहम को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब प्लेग्राउंड एआई नाम के स्टार्टअप के संस्थापक और सीईओ सुहैल दोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर पोस्ट शेयर कर ये चेतावनी दी - पीएसए: सोहम पारेख नाम का एक आदमी (भारत में) है जो एक ही समय में 3-4 स्टार्टअप में काम करता है. वह वाईसी कंपनियों और अन्य को अपना शिकार बना रहा है. सावधान रहें.
इस पोस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद दोशी ने कहा कि पारेख पिछले साल कुछ समय के लिए प्लेग्राउंड एआई में शामिल हुए थे, लेकिन एक साथ दो जगहों पर काम करने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें एक सप्ताह बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया. दोशी ने पारेख का बायोडाटा भी शेयर किया है, जिसे उसने 90% फेक बताया है.इसके अलावा सोहेल ने अपने डीएम के स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि अब तक ऐसे कई लोग उनसे संपर्क कर चुके हैं जो उसे हायर कर रहे थे या हायर कर चुके थे या करने वाले थे.
दूसरे सीईओ ने भी सोहम पर लगाए ऐसे आरोप दोशी के अलावा दूसरे स्टार्टअप्स के कुछ सीईओ ने भी भी सोहम पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं. लिंडी नाम के एक स्टार्टअप के संस्थापक फ़्लो क्रिवेलो ने कहा कि उनकी टीम ने एक हफ्ते पहले ही पारेख को काम पर रखा था. आज सुबह उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. उसने साक्षात्कार में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था.
एक सीईओ ने सोहम को बताया स्मार्ट वहीं एंटीमेटल के सीईओ मैथ्यू पार्कहर्स्ट ने भी इस पर अपनी राय दी. उन्होंने पारेख को वास्तव में स्मार्ट और पसंद करने योग्य बताया, लेकिन कहा कि उनकी कई कंपनियों से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को जानने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. पार्कहर्स्ट ने मजाक में कहा कि सोहम को काम पर रखना वाकई एक नया कदम है. किसी भी बेहतरीन कंपनी को इससे गुजरना चाहिए.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










