
एक शादी, दो लिव-इन और हवस... पुलिस ने ऐसे सुलझाई झांसी के रचना यादव मर्डर केस की गुत्थी, 7 टुकड़ों में मिली थी लाश
AajTak
झांसी में कुएं से मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है. मरने वाली महिला की शिनाख्त रचना यादव के तौर पर की गई है. पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि अवैध संबंधों के चलते पूर्व प्रधान संजय पटेल और उसके साथियों ने रचना का मर्डर किया था.
Jhansi Rachna Yadav Murder Case: झांसी के एक गांव में एक कुएं से बोरी में बंद लाश के टुकड़े बरामद होने से सनसनी फैल गई थी. गांव वाले दहशत में थे और पुलिस हैरान कि आखिर इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की होगी? सिर और पैर गायब होने की वजह से लाश की पहचान कर पाना सबसे बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने 10 टीमें बनाकर सौ से ज्यादा गांवों में छानबीन की और हजारों पोस्टर चिपकाए. आखिरकार एक सुराग ने इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री से पर्दा हटा दिया.
कुएं से मिले लाश के टुकड़े 13 अगस्त की बात है. यूपी के झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र का एक गांव है किशोरपुर. जहां एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गांव के एक किसान ने अपने खेत के कुएं में दो बोरियां तैरती देखीं. जब इन्हें बाहर निकाला गया तो अंदर से महिला के शरीर के टुकड़े बरामद हुए. लाश सात टुकड़ों में बंटी थी. मगर उसके सिर और पैर गायब थे. इस खौफनाक बरामदगी से गांव और पुलिस दोनों दंग रह गए.
जांच के लिए बनीं पुलिस टीमें इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 8 से लेकर 10 टीमें गठित कीं. कुएं को खाली कराया गया और तलाशी के दौरान एक और बोरी मिली, जिसमें महिला का हाथ रखा था. बावजूद इसके सिर और दोनों पैर का सुराग नहीं मिला. लाश की हालत देखकर पुलिस को साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और पहचान छिपाने के लिए सिर-पैर काटे गए हैं.
महिला की पहचान बनी चुनौती सिर और पैरों के गायब होने के कारण शिनाख्त करना मुश्किल था. पुलिस ने इलाके के 100 से ज्यादा गांवों में पूछताछ की और 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. मृतका की उम्र लगभग 33 से 35 साल आंकी गई. साथ ही कपड़ों और गहनों को आधार बनाकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किए. लेकिन पांच दिन तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला.
पोस्टर से मिली अहम जानकारी आखिरकार, पुलिस द्वारा लगाए गए 1000 से ज्यादा पोस्टरों से ही कामयाबी मिली. पुलिस का पोस्टर देखकर एक शख्स ने पुलिस से संपर्क किया. उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन चार दिन से गायब है. इस जानकारी के बाद महिला की पहचान टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) की रहने वाली रचना यादव के रूप में हुई. रचना विधवा थी और अपने ससुराल वालों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की पैरवी कर रही थी.
अवैध संबंधों का खुलासा पुलिस जांच में पता चला कि रचना यादव की मुलाकात झांसी के महेबा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल से हुई थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे. लेकिन रचना ने जब संजय पर शादी और पैसों का दबाव डालना शुरू किया, तो संजय परेशान हो गया. यही तनाव इस खौफनाक हत्याकांड की वजह बन गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









