
'एक विधायक तो है नहीं...' ममता बनर्जी ने फिर झटके के साथ किया राहुल गांधी का पश्चिम बंगाल में वेलकम
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर झटके के साथ राहुल गांधी का वेलकम किया है. ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा है कि एक विधायक तो है नहीं.
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से पश्चिम बंगाल पहुंची है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झटके के साथ उनकी इस यात्रा का स्वागत किया है. ममता बनर्जी ने मालदा से कांग्रेस पर हमला बोला है जहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरने वाली है. ममता ने कहा है कि इनके पास एक विधायक तो है नहीं. हम इन्हें दो लोकसभा सीटें दे रहे थे. ममता बनर्जी ने फिर से दोहराया है कि तृणमूल कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी.
ममता बनर्जी ने मालदा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ अकेले लड़ेंगे. टीएमसी ही है जो बीजेपी को हरा सकती है. उन्होंने फिर से यह साफ किया कि टीएमसी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी. टीएमसी प्रमुख ने मालदा में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं मालदा की जनता से पूछना चाहती हूं, यहां की दो सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार जीते. लेकिन उन्होंने आपके लिए क्या किया?
ममता ने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर लड़ने के लिए सहमत नहीं थी. सीट शेयरिंग को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम उनको दो सीटें देने के लिए तैयार थे. हमने उनसे ये कहा भी लेकिन वह कह रहे थे कि हम अधिक चाहते हैं. ममता बनर्जी ने लेफ्ट और बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने बीएसएफ की ओर से आईडी जारी किए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि जरूरत पड़ी तो कार्रवाई करेंगे. उन्होंने मालदा के लोगों से वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने की अपील की और एनआरसी का भी जिक्र किया.
गौरतलब है कि ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में ममता बनर्जी को सिर में चोट लग गई थी. हादसे के बाद ऐसी खबरें थीं कि सोनिया गांधी ने फोन कर दीदी का हालचाल जाना है. दोनों ही नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फिर से बातचीत की बातें भी कहीं जा रही थीं. ऐसी अटकलें थीं कि शायद दोनों दल फिर से साथ आ जाएं लेकिन अब ममता बनर्जी ने फिर से एकला चलो का नारा देकर तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है. राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. राहुल गांधी की यह यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी.
ममता के इस बयान से ठीक पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के आरोप लगाए थे.अधीर ने दावा किया था कि ममता सरकार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सार्वजनिक सभा के लिए अनुमति से इनकार कर रही है. उन्हीं मल्लिकार्जुन खड़गे को, जिन्हें लेकर ममता बनर्जी ने कहा था कि वह इनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का चेहरा बनाना चाहती हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








