
एक रिलेशनशिप में थे पति, पत्नी और 'वो', चौथे शख्स की एन्ट्री पर 'युद्ध'!
AajTak
महिला तलवार लेकर, पति-पत्नी के घर पहुंच गई. घर के कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. महिला तलवार उठाकर वार करने की कोशिश करती दिखाई देती है.
पति-पत्नी और एक महिला के बीच अफेयर चल रहा था. तीनों एक साथ रिलेशनशिप में थे. लेकिन एक दिन जब पति-पत्नी ने महिला के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया तो महिला भड़क गई. महिला तलवार लेकर, पति-पत्नी के घर पहुंच गई. घर के कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. महिला तलवार उठाकर वार करने की कोशिश करती दिखाई देती है.
दरअसल, ये घटना थाइलैंड की है. जहां 40 साल की अउम, एयर (35) और उनकी पत्नी नोट (38) रिलेशनशिप में थे. लेकिन पिछले साल अउम ने अपने एक बॉयफ्रेंड को भी इस रिलेशन में शामिल करने की बात कह दी. जिसे दंपति ने खारिज कर दिया और अउम को भी अपने रिलेशन से अलग कर दिया.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी (एयर और नोट) ने दावा किया कि 40 वर्षीय अउम लगातार उन्हें परेशान कर रही थी.
लेकिन दंपति इसके लिए मना कर रहे थे. इस बात से नाराज अउम पिछले हफ्ते हमला करने के लिए तलवार लेकर उनके दरवाजे पर आ पहुंची, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में वो एक बड़ी से तलवार लिए गुस्से में बार-बार हमला करने का प्रयास करते हुए नजर आ रही है. हालांकि, गनीमत रही कि दंपति ने दरवाजे के पीछे छिपकर अपने को बचा लिया और बड़ी अनहोनी टल गई.
दंपति ने कहा कि पहले वो बदनामी के डर से महिला की हरकतों को नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन अब वो इसकी शिकायत पुलिस में करेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










