
'एक रिजल्ट किस्मत नहीं बदल सकता', 10th में 3rd डिविजन लाने वाले IAS की मार्कशीट हुई वायरल
AajTak
एक IAS अधिकारी ने अपनी मार्क्सशीट शेयर कर बताया है कि उन्हें 10वीं में थर्ड डिविजन के लायक ही नंबर मिले थे. सोशल मीडिया पर उनके मार्क्सशीट की तस्वीर वायरल हो रही है.
UPSC के एग्जाम को काफी टफ समझा जाता है. आमतौर पर यह भी माना जाता है कि 10वीं-12वीं में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र ही इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं. लेकिन एक आईएएस ने अपनी मार्कशीट शेयर कर बताया है कि उन्हें 10वीं में थर्ड डिविजन के लायक ही नंबर मिले थे. उनके मार्कशीट की तस्वीर वायरल हो रही है.
असल में हर साल करीब 5 लाख कैंडिडेट्स UPSC के एग्जाम में शामिल होते हैं. प्री के बाद मेन्स में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू से गुजरना होता है. आखिर में IAS के लिए 200 से भी कम कैंडिडेट्स चुने जाते हैं.
IAS अवनीश शरण के ट्वीट पर कई लोग हैरान हो रहे हैं. एक यूजर ने यह भी लिखा कि थर्ड डिविजन आने की वजह से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला ही बदल दिया.
My 10th Marksheet. pic.twitter.com/jmYkMohzWf
वहीं कई लोगों ने वायरल ट्वीट पर लिखा है कि IAS ऑफिसर ने अपने 10वीं की थर्ड डिवीजन वाली मार्क्सशीट शेयर कर लोगों में हौसला जगाया है. अगर जुनून हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं.
बिहार में पले-बढ़े IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने जो 10th की मार्क्सशीट की फोटो शेयर की है, वह बिहार बोर्ड की है. इस पर साफ-साफ लिखा है कि वह 3rd डिवीजन से पास हुए थे. इसके बावजूद अवनीश शरण ने साल 2002 में UPSC एग्जाम में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










