
एक बोतल पर दूसरी मुफ्त... बस आज मिलेगी फ्री वाली शराब, दिल्ली में कल से होगी पुरानी पॉलिसी लागू
AajTak
दिल्ली में 1 सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी लागू हो जाएगी. नई एक्साइज पॉलिसी का 31 अगस्त यानी आज आखिरी दिन है. इसी के चलते शराब की दुकानों में एक के साथ दूसरी बोतल मुफ्त का ऑफर दिया जा रहा है. वहीं, 1 सितंबर से पुरानी पॉलिसी में शराब की दुकान चलाने वाली DSIIDC, DCCWS और DSCSC, DTTDC नाम की ये चार सरकारी एजेंसियां ही दुकान चलाएंगी.
दिल्ली में 31 अगस्त यानी आज नई एक्साइज पॉलिसी का आखिरी दिन है. इसी के चलते शराब की दुकानों में एक के साथ दूसरी बोतल मुफ्त का ऑफर है. दरअसल, 1 सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी फिर से लागू कर दी जाएगी. 500 सरकारी शराब की दुकानें शराब बेचेंगी.
शराब की बिक्री व्यवस्था में बदलाव की घड़ी करीब आते ही एक्साइज विभाग भी एक्शन में आ गया है. एक्साइज विभाग में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. एक्साइज विभाग के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शुरूआत में सरकारी शराब की करीब 500 दुकानें खोलने की तैयारी है. आने वाले दिनों में दुकानों की संख्या बढ़ाकर 700 करने की तैयारी है. एक्साइज विभाग के सूत्रों की मानें तो अब तक करीब 80 होलसेलर और उत्पादकों ने करीब 500 अलग-अलग ब्रांड्स भी रजिस्टर करा लिए हैं. इससे शराब के शौकीनों को उनकी पसंद का ब्रांड मिल सकेगा.
पुरानी पॉलिसी में शराब की दुकान चलाने वाली DSIIDC, DCCWS और DSCSC, DTTDC नाम की ये चार सरकारी एजेंसियां ही दुकान चलाएंगी.
इसके अलावा, एक्साइज विभाग ने करीब 4 माइक्रोब्रेवरीज (Microbreweries) को अनुमति दी है, जो दिल्ली में बियर बेच सकेंगे. 17 नवंबर 2021 से नई शराब नीति लागू होने के बाद से कोई भी माइक्रोब्रेवरीज शहर में संचालित नहीं हो पा रही थी. हालांकि, उससे पहले जनपद रोड और कनॉट प्लेस में दो माइक्रोब्रेवरीज (Microbreweries) चल रही थीं.
दिल्ली की नई शराब नीति एक नजर में 5 फरवरी, 2021: दिल्ली सरकार ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बनाया 22 मार्च 2021: मिनिस्टर ऑफ काउंसिल ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के प्रपोजल को स्वीकार किया 15 अप्रैल 2021: दिल्ली सरकार ने रिकमेंडेशन एक्सेप्ट किया 24 मई 2021: एक्साइज पॉलिसी का ड्राफ्ट एलजी के सामने रखा 25 मई 2021: दिल्ली एक्साइज रूल 2010 में अमेंडमेंट नोटिफाइड हुआ 5 नवंबर 2022: ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने नॉन कन्फर्मिंग इलाके में दुकानें खोलने का फैसला लिया 15 नवंबर 2021: एलजी ने अप्रूव करते हुए डीडीए और एमसीडी से भी अप्रूवल के लिए कहा 17 नवंबर 2021: नई एक्साइज पॉलिसी लागू 21 जुलाई 2022: एलजी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की 23 जुलाई 2022: एलजी ने सीएस से अधिकारियों के रोल की तस्दीक करने को कहा

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









