
एक फोन कॉल और लगभग 2 करोड़ रुपये का स्कैम, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा, कैसे बचें?
AajTak
Courier Scams in India: स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा ही एक स्कैम इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है, जिसमें पार्सल के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है. हाल में ऐसे एक मामले में पीड़ित ने लगभग 2 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ऑनलाइन फ्रॉड्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दिनों पार्सल स्कैम काफी ज्यादा चल रहा है. इस तरह के स्कैम में फ्रॉड्स लोगों को किसी फर्जी पार्सल के नाम पर धमकाते हैं और उनके उगाही करते हैं. हाल में ऐसा एक मामला बेंगलुरु में देखने को मिला है.
यहां स्कैमर्स ने एक शख्स से FedEx Courier Scam में लगभग 2 करोड़ रुपये लूट लिए हैं. इस तरह के स्कैम किसी एक शहर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में देखने को मिलते हैं. ऐसे स्कैम में फ्रॉड्स पहले यूजर को फोन करते हैं और बतातें है कि उनके नाम पर एक पार्सल विदेश से आया है, जिसमें अवैध सामग्री है.
कई बार बताया जाता है कि इस पार्सल के साथ यूजर का आधार कार्ड मिला है. इसके बाद स्कैमर्स यूजर से किसी फेक साइबर क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रूप में बात करते हैं. कुछ मामलों में यूजर्स को हाउस अरेस्ट (डिजिटल अरेस्ट) भी किया जाता है. जब यूजर्स इससे परेशान होने लगते हैं तो ये स्कैमर्स मामले को रफा दफा करने के नाम पर लाखों रुपये वसूलते हैं.
ये भी पढ़ें- साल 2023 के सबसे खराब पासवर्ड्स की लिस्ट, 1 सेकेंड से कम में हो जाते हैं हैक
बेंगलुरु स्कैम का मामला 2 दिसंबर का है और पीड़ित की पहचान गुप्त रखी गई है. पीड़ित को किसी ने FedEx कोरियर के लिए फोन किया. स्कैमर्स ने दावा किया कि ये पार्सल ताइवान से आया है, जिसमें ड्रग्स मिली है. इसके बाद स्कैमर ने बोला कि इस कॉल को मुंबई पुलिस साइबर सेल को फॉर्वर्ड किया जा रहा है.
कॉल को एक शख्स को फॉर्वर्ड किया गया, जिसने खुद को मुंबई पुलिस साइबरक्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. फेक अधिकारी ने पीड़ित से कहा कि उसके नाम पर पैकेज आया है और ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. इसके बाद पीड़ित उन्हें पैसे देने के लिए तैयार हो गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










