'एक दो तीन चार, देश का नेता KCR...', तेलंगाना CM की रैली में हिंदी में लगे नारे, दिल्ली कूच की तैयारी!
AajTak
बीजेपी के ऐलान के साथ ही 2024 की सत्ता के लिए विपक्ष का भी संघर्ष शुरु हो चुका है. 2024 के सियासी संग्राम के लिए सत्ता और विपक्षी खेमे चुनावी युद्ध की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी मोर्चेबंदी की तस्वीर तेलंगाना के खम्मम से आई. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खुद को बीजेपी को चैलेंज देने वाली एक राष्ट्रीय शक्ति के तौर पर पेश करने के लिए रैली का आयोजन किया.
बीजेपी ने दो दिन चले अपनी पार्टी के मंथन के बाद ऐलान कर दिया है कि एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी. मगर विपक्ष पशोपेश में है. एक तरफ राहुल गांधी बीजेपी को हराने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केसीआर कई विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर रैली की. जिसमें हिंदी में नारों गूंज जमकर सुनाई दी. केसीआर का इरादा बता रहा है कि वो तीसरे मोर्चे की नींव रख रहे हैं, जिसमें कांग्रेस नहीं है. ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भी फिलहाल खामोश हैं. जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि बीजेपी के खिलाफ क्या विपक्ष एकजुट होगा.
दरअसल, बीजेपी के ऐलान के साथ ही 2024 की सत्ता के लिए विपक्ष का भी संघर्ष शुरु हो चुका है. 2024 के सियासी संग्राम के लिए सत्ता और विपक्षी खेमे चुनावी युद्ध की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी मोर्चेबंदी की तस्वीर तेलंगाना के खम्मम से आई. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खुद को बीजेपी को चैलेंज देने वाली एक राष्ट्रीय शक्ति के तौर पर पेश करने के लिए रैली का आयोजन किया. इस रैली में उन्होंने समान सोच रखने वाले दलों के चुनिंदा नेताओं को बुलाया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सीपीआई के डी राजा उनके बुलावे पर हैदराबाद पहुंचे.
केसीआर समेत इन सभी नेताओं ने यदाद्री मंदिर में दर्शन किया. 1200 करोड़ रुपए खर्च कर केसीआर सरकार ने इसका कायापलट किया है. इसे बीजेपी को चुनौती देने के लिए हिंदू कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है. यहां से ये नेता खम्मम पहुंचे. ये टीआरएस यानी तेलंगाना राष्ट्र समिति से पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस किए जाने के बाद पहली रैली थी. इसके साथ ही उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे कि वो 2024 के लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे. एक मंच पर उन्होंने विपक्ष के कई नेताओं को एकजुट किया. हालांकि, बड़ा सवाल यही है कि ये विपक्षी एकजुटता को कितना मजबूत करेगी? और 2024 में नरेंद्र मोदी की बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती देगी? ये सवाल इसलिए क्योंकि केसीआर ऐसा मोर्चा बनाने में जुटे हैं जिसका इरादा तो बीजेपी का मुकाबला करना है, लेकिन वो कांग्रेस को मोर्चे से बाहर रखना चाहते हैं.
केंद्र में आने पर किसानों को फ्री बिजली का वादा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को खम्मम में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने किसानों को फ्री बिजली देने के वादे के साथ ही केंद्र में बीआरएस प्रस्तावित सरकार बनने पर सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना को भी खत्म करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल 'भारत में मजाक' बन गई है. सभा को संबोधित करते हुए कीसीआर ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में केंद्र में 'बीआरएस प्रस्तावित सरकार' सत्ता में आती है तो देश भर के किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाएगी.
अग्निपथ योजना को खत्म करेंगे- तेलंगाना सीएम

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








