
'एक देश, एक चुनाव' पर गठित JPC के चेयरमैन का अहम फैसला, 8 जनवरी बुलाई पहली बैठक
AajTak
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर गठित कई गई संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) की पहली बैठक 8 जनवरी को होगी. जेपीसी के चेयरमैन पी पी चौधरी ने यह बैठक बुलाई है. पिछले हफ़्ते ही संसद ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर पैनल बनाने का प्रस्ताव पारित किया था.
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर गठित कई गई संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) की पहली बैठक 8 जनवरी को होगी. जेपीसी के चेयरमैन पी पी चौधरी ने यह बैठक बुलाई है. पिछले हफ़्ते ही संसद ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर पैनल बनाने का प्रस्ताव पारित किया था.
जेपीसी में 39 सदस्य होंगे ताकि अधिकतम राज्यों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके. इस संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अध्यक्षता पूर्व कानून मंत्री पी पी चौधरी करेंगे. जेपीसी में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य जेपीसी में होंगे.
जेपीसी में लोकसभा के ये 27 सदस्य
जेपीसी में लोकसभा के जिन 27 सदस्यों को शामिल किया गया है, उनमें सबसे पहले पीपी चौधरी का नाम है. दूसरे नंबर पर सीएम रमेश, तीसरे नंबर पर बांसुरी स्वराज, चौथे नंबर पर परषोत्तम भाई रुपाला और पांचवें नंबर पर अनुगार सिंह ठाकुर के नाम हैं. विष्णु दयाल राम, भर्तृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जायसवाल के साथ ही प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत भी जेपीसी में होंगे.
यह भी पढ़ें: एक देश, "'एक देश-एक चुनाव' के सामने अब कौन से पड़ाव? समझें- संसद के विशेष बहुमत, राज्यों और JPC का क्या रोल
धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्जी, टीएम सेल्वागणपति को भी जेपीसी में शामिल किया गया है. जीएम हरिश बालयोगी, अनिल यशवंत देसाई, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शांभवी, के राधाकृष्णन, चंदन चौहान और बी वल्लभनेनी भी वन नेशन, वन इलेक्शन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक की स्क्रूटनी करने के लिए गठित जेपीसी के सदस्य होंगे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











