
एक दूल्हा और 4 दुल्हन... VIDEO देख चकराया लोगों का सिर, बोले- ये कैसी शादी?
AajTak
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद कोट पैंट पहने दू्ल्हा सबसे आगे होता है. फेरे हो रहे हैं. उसके पीछे चार दुल्हन हैं. बीच में अग्नि जल रही है. आसपास मौजूद लोग इन पर फूल फेंक रहे हैं.
शादी दो लोगों के बीच का पवित्र रिश्ता होता है. इसमें शामिल इन दो लोगों को पूरी जिंदगी साथ गुजारनी होती है. हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी होते देखी जा सकती है. लेकिन ये बाकी शादियों से बेहद अलग है. क्योंकि इसमें दूल्हा तो एक है लेकिन दुल्हन चार हैं. वीडियो को देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद कोट पैंट पहने दू्ल्हा सबसे आगे होता है. फेरे हो रहे हैं. उसके पीछे चार दुल्हन हैं. बीच में अग्नि जल रही है. आसपास मौजूद लोग इन पर फूल फेंक रहे हैं. सामने एक पंडित भी नजर आ रहे हैं. फेरे पूरे होने के बाद सभी दुल्हन झुककर दूल्हे के पैर छूने लगती हैं. वीडियो में कितनी सच्चाई है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. ये कहां का है, इस बारे में नहीं बताया गया है. इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @musafir_vj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी वायरल है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह फेक है, यह घर के अंदर घर का पूरा नाटक है, क्या कोई ऐसा करता है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हमारा संविधान इसकी पुष्टि नहीं करता. ऐसा करने से सजा तैयार है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये फेक है. सिर्फ रील्स और कुछ नहीं.' वहीं चौथे यूजर ने कहा, 'वो चारों महिलाओं (पत्नियों) की मांगों, जरूरतों को कैसे पूरा करेगा? क्या वह मकान मालिक है या बिजनेस टाइकून? क्या वह शांतिपूर्ण जीवन जी सकता है?' वीडियो को अभी तक 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








