
एक-दूजे के हुए 2.3 फुट के अजीम और 3 फुट की बुशरा, धूमधाम से हुआ निकाह
AajTak
कैराना के अजीम मंसूरी और हापुड़ की बुशरा एक-दूजे के हो गए हैं. दोनों का बुधवार को हापुड़ में बड़े धूमधाम से निकाह हुआ. सैकड़ों लोगों से सामने दोनों ने कबूल है... कबूल है... कबूल है... कहा. दोनों ही परिवार आज बेहद खुश नजर आए. इस मौके पर अजीम ने कहा कि बुशरा जितना पढ़ना चाहती है, वह पढ़ सकती है.
यूपी में शामली के कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी का बुधवार को हापुड़ की बुशरा के साथ निकाह हो गया. 27 वर्षीय अजीम 2.3 फुट के हैं और बुशरा की लंबाई करीब तीन फुट है. दोनों ही शादी के बाद बहुत खुश नजर आए. कैराना से हापुड़ बारात गई और दोनों परिवारों के तमाम रिश्तेदारों और अन्य लोगों के सामने बड़ी ही खुशी के साथ दोनों का निकाह कराया गया.
हापुड़ के मजीदपुरा में रहने वाली बुशरा बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं. बुशरा ने कहा उनको अजीम बहुत पसंद हैं. बीते महीने ही बुशरा और अजीम की शादी बात पक्की हुई थी.
देखें निकाह का वीडियो...
इसलिए मांगी गई थी पुलिस की मदद
बुशरा के परिवार ने बताया था यह निकाह आम निकाह से अलग था. अजीम सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. हमें पता था निकाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ आएगी और हुआ भी ऐसा ही शहर भर से लोग निकाह में शामिल हुए. दोनों का निकाह देखने के लिए लोगों का रेला बुशरा के घर पहुंच रहा था.
लिहाजा, इस निकाह को बिना किसी परेशानी के कराने के लिए बुशरा के परिवार ने पहले ही डीएम और एसपी से सुरक्षा की मांग की थी. इसके बाद हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे पुलिसबल के साथ-निकाह पूरा होने तक वहां मौजूद रहे थे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










