
एक ट्वीट पर बिटक्वाइन धड़ाम! राकेश झुनझुनवाला बोले- कभी नहीं करूंगा निवेश
AajTak
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. टेस्ला चीफ एलन मस्क (Elon Musk) ने इसी महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि उनकी कंपनी ने बिटक्वाइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसके बाद बिटक्वाइन की कीमतों में तेज उछाल आया था.
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. टेस्ला चीफ एलन मस्क (Elon Musk) ने इसी महीने की शुरुआत में खुलासा किया था कि उनकी कंपनी ने बिटक्वाइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसके बाद बिटक्वाइन की कीमतों में तेज उछाल आया था. लेकिन अब एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद क्रिप्टोकरेंसी में तेज गिरावट देखी जा रही है. 58,300 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 2 दिन आई बिकवाली से बिटक्वाइन (Bitcoin) का भाव 18 फीसदी तक लुढ़क गया है. गिरावट की वजह से यह क्रिप्टोकरेंसी 50,000 डॉलर के नीचे फिसल गई. दरअसल, शनिवार को एलन मस्क ने बिटक्वाइन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया था कि इसकी कीमत कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ रही है. उनके इस ट्वीट के बाद न्यूयॉर्क में बिटक्वाइन की कीमत 8000 डॉलर यानी करीब 18 फीसदी की गिरावट के साथ 50,000 डॉलर के नीचे आ गई. हालांकि फिर इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिला.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









