
'एक जुड़ाव महसूस हुआ...', सुबह-सुबह पुरी बीच पर टहलने निकलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
AajTak
सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "यहां मुझे एक गहन आंतरिक शांति मिली, जो मैंने कल महाप्रभु श्री जगन्नाथजी के दर्शन करते वक्त महसूस की थी. ऐसा अनुभव करने वाली मैं अकेली नहीं हूं."
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं. उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह पुरी बीच सैर पर निकलीं. राष्ट्रपति की गतिविधियों की वजह से सुबह की सैर करने वाले लोगों को आज कुछ घंटों के लिए बाहर निकलना पड़ा. राष्ट्रपति के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया कि ऐसी जगहें हैं, जो हमें जीवन के सार के करीब लाती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि हम प्रकृति का हिस्सा हैं. पहाड़, जंगल, नदियां और समुद्र तट हमारे अंदर की किसी चीज को आकर्षित करते हैं.
पोस्ट में आगे लिखा गया कि आज जब मैं समुद्र तट पर टहल रही थी, तो मुझे आस-पास के वातावरण के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ. हल्की हवा, लहरों की गर्जना और पानी का विशाल फैलाव, यह एक ध्यानपूर्ण एक्सपीरिएंस था.
"ऐसा अनुभव करने वाली सिर्फ मैं नहीं..."
सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, "यहां मुझे एक गहन आंतरिक शांति मिली, जो मैंने कल महाप्रभु श्री जगन्नाथजी के दर्शन करते वक्त महसूस की थी. ऐसा अनुभव करने वाली मैं अकेली नहीं हूं. हम सभी को ऐसा महसूस हो सकता है, जब हम किसी ऐसी चीज से मिलते हैं, जो हमसे कहीं ज्यादा बड़ी है, जो हमें सहारा देती है और जो हमारे जीवन को सार्थक बनाती है."

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









