
एक जगह लाखों टायर जमाकर लगा दी आग, देखें VIRAL VIDEO
AajTak
छह एकड़ के इस डंपिंग यार्ड से निकलने वाले जहरीले धुएं को सैटेलाइट कैमरे में कैद किया गया है. माना जाता है कि यहां टायर कुवैत समेत अन्य देशों से भी लाकर डंप किया गया है. इन टायरों को जलाकर नष्ट करने की जिम्मेदारी चार कंपनियां को मिली है और रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए उन्हें पर्याप्त पैसे भी दिए गए हैं.
दुनिया के सबसे बड़े टायर डंपिंग यार्ड से जहरीले धुएं की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. कुवैत के सुलैबिया क्षेत्र में रेतीली मिट्टी पर लगभग 70 लाख टायर हैं जिसके जलने पर धुआं अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रहा है. छह एकड़ के इस डंपिंग यार्ड से निकलने वाले जहरीले धुएं को सैटेलाइट कैमरे में कैद किया गया है. माना जाता है कि यहां टायर कुवैत समेत अन्य देशों से भी लाकर डंप किया गया है. इन टायरों को जलाकर नष्ट करने की जिम्मेदारी चार कंपनियां को मिली है और रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए उन्हें पर्याप्त पैसे भी दिए गए हैं. वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने ऐसे दहनशील जहरीले पदार्थों को ऐसे देश में जमा करने के फैसले पर सवाल उठाया है जहां तापमान पहले से ही 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










